घर की Washing Machine को साफ रखना भी जरूरी है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

पुरानी Washing Machine को फिर से बनाए नया, इस तरीके से होगी मुश्किल आसान

घर में जब वाशिंग मशीन हो तो उसकी समय-समय पर सफाई करना जरूरी होता है। वाशिंग मशीन की सतह पीली पड़ जाती है, जिस वजह से कपड़ों की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। ऐसे में हम वाशिंग मशीन को क्लीन करने के कुछ तरीके लेकर आए हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. किसी भी घर में जब वाशिंग मशीन नहीं होती है, तो वह एकदम साफ तरीके से कपड़ों को धोती है, लेकिन समय के साथ-साथ उपयोग करते-करते उसका रंग फीका पड़ जाता है। वाशिंग मशीन की सतह पीली पड़ जाती है, जिस वजह से कपड़ों की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। ऐसे में हम वाशिंग मशीन को क्लीन करने के कुछ तरीके लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी वाशिंग मशीन को फिर से नए जैसा बना सकते हैं।

सफेद सिरका और बेकिंग सोडा

एक कटोरी में आधा कप बेकिंग सोडा और एक कप सफेद सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को वाशिंग मशीन के बाहरी हिस्से पर स्पंज या फिर मुलायम कपड़े से लगाएं और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर गीले कपड़े से साफ कर दें। बेकिंग सोडा और सिरका दाग-धब्बों को साफ करते हैं, जिससे मशीन चमकने लगती है।

डिटर्जेंट और गर्म पानी

गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिलाकर एक हल्का घोल बनाएं। इस घोल को वाशिंग मशीन की बाहरी सतह को साफ करने के लिए लगाएं। इससे मशीन पर जमा धूल, दाग और पीलापन हट जाएगा। बाद में सूखे कपड़े से साफ कर लें।

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मशीन के उन जगहों पर लगाएं जहां पर गंदगी या फिर पीलापन जम गया है। थोड़ी देर तक इसे रखें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें। नींबू के गुण से मशीन में प्राकृतिक तौर पर चमक आएगी।

स्टेनलेस स्टील क्लीनर

अगर आपकी वाशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील की है, तो आप बाजार में उपलब्ध स्टेनलेस स्टील क्लीनर का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे मशीन में चमक तो आएगी ही, इसके साथ ही वह और भी बेहतर तरीके से काम करने लगेगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच