PF के Balance को चेक करने का आसान तरीका। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब PF बैलेंस चेक करना हुआ आसान, जानिए 3 आसान तरीके

PF Balance SMS: PF अकाउंट में जमा पैसों की जानकारी अब कर्मचारियों को आराम से मिल जाएंगी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने यूजर्स के लिए कुछ आसान तरीके निकाले है।

सिमरन सिंह

PF Balance Check: PF अकाउंट में जमा पैसों की जानकारी लेना पहले काफी मुश्किल काम माना जाता था। कई बार लोगों को इसके लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन अब कर्मचारियों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और बैलेंस चेक करने के लिए आसान विकल्प उपलब्ध करा दिए हैं। अब पीएफ बैलेंस जानने के लिए आपके पास एक नहीं बल्कि तीन-तीन तरीके मौजूद हैं।

DigiLocker ऐप से चेक करें PF बैलेंस

पहले लोग PF पासबुक या बैलेंस देखने के लिए UMANG ऐप का सहारा लेते थे। लेकिन अब DigiLocker ऐप के आने से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। इस ऐप में आप कुछ ही सेकेंड में अपना PF बैलेंस देख सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड भी कर सकते हैं। DigiLocker पर PF चेक करने का तरीका:

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें।
  • पहली बार उपयोग करने पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें।
  • अब प्लेटफॉर्म पर EPFO अकाउंट लिंक करें।
  • इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। अकाउंट लिंक होते ही EPFO DigiLocker से सिंक हो जाएगा।
  • अब आप पासबुक, UAN कार्ड और PPO डॉक्यूमेंट आसानी से देख सकते हैं।
  • यहां EPFO मेंबर्स लेटेस्ट बैलेंस और ट्रांजैक्शन भी चेक कर सकते हैं।

मिस कॉल से पता करें बैलेंस

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक मिस कॉल देना होगा।

  • अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें।
  • कुछ सेकेंड बाद आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें आपके PF अकाउंट का पूरा विवरण होगा।

SMS भेजकर लें PF डिटेल

आप चाहे तो SMS भेजकर भी PF बैलेंस जान सकते हैं।

  • अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मैसेज टाइप करें – EPFOHO
  • इसे 7738299899 पर भेज दें।
  • कुछ ही देर में आपके फोन पर SMS के जरिए PF बैलेंस और अकाउंट डिटेल आ जाएगी।

ध्यान दें

अब पीएफ बैलेंस जानना मुश्किल नहीं रहा। चाहे आप इंटरनेट का इस्तेमाल करें या बिना इंटरनेट के, DigiLocker ऐप, मिस कॉल और SMS के ज़रिए चुटकियों में अपने अकाउंट की जानकारी पा सकते हैं। सरकार का यह कदम लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट