-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Uan Will Not Be Generated Without Umang App
EPFO New Rule: अब बिना उमंग ऐप के जनरेट नहीं होगा आपका UAN, ईपीएफओ ने किया नया बदलाव
- Written By: दीपिका पाल
EPFO New Update: ईपीएफओ ने UAN नंबर को जनरेट करने और उसे एक्टिवेट करने को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। इसके जरिए अब कर्मचारियों को अपने पीएफ की प्रक्रिया में नए बदलाव का पालन करना पड़ेगा।

ईपीएफओ ने किया नया बदलाव (सौ.सोशल मीडिया)
EPFO New Rule: कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी (EPFO) समय-समय पर नई जानकारी अपडेट करता रहता है। हाल ही में EPFO ने अपने नियमों में नया बदलाव किया है। इसकी शुरुआत आने वाले दिन 7 अगस्त से होने जा रही है। दरअसल ईपीएफओ ने UAN नंबर को जनरेट करने और उसे एक्टिवेट करने को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। इसके जरिए अब कर्मचारियों को अपने पीएफ की प्रक्रिया में नए बदलाव का पालन करना पड़ेगा।
जानिए क्या है EPFO का नया बदलाव
दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि EPFO ने अपने नियमों में बदलाव करने के साथ ही 30 जुलाई को सर्कुलर जारी किया है। यह ईपीएफओ से जुड़े सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। यहां पर नए नियम के अनुसार बताया गया कि, ईपीएफओ से जुड़े सभी सदस्य के लिए UAN जनरेट करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके अनुसार अब आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना UAN जनरेट करना अनिवार्य होगा। साथ ही आपका उमंग ऐप पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है इसे अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें, EPFO की तरफ से कुछ मेंबर्स के लिए जैसे अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए एंप्लायर द्वारा युनिवर्सल अकाउंट जनरेट करने के पुराने तरीके को अभी भी मंजूरी दे रखी है। नए नियम के अनुसार अब सभी नए UAN Aadhaar Face Authentication के जरिए ही जनरेट किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया सारी उमंग ऐप के जरिए ही पूरी होगी।
नए बदलाव से मिलेगा फायदा
यहां पर ईपीएफओ के इस नए बदलाव के आने से कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। अगर आपके पास उमंग ऐप है तो मोबाइल के जरिए ही UAN जनरेट करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसका फायदा कर्मचारियों को यह होगा कि, UAN जनरेट और एक्टिवेट होने के बाद इसकी डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा जब किसी नौकरी के लिए जाएं तो एंप्लॉयर के साथ आप कॉपी भी शेयर कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
अब देश में कहीं भी पाएं अपनी पेंशन! EPFO के नए नियम से पीएफ क्लेम खारिज होने का झंझट खत्म
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Post Office RD: सिर्फ ₹100 से शुरू करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा मोटा फंड; जानें ब्याज और लोन तक के नियम
सेविंग पर संकट, EPFO के नए नियमों को लेकर खड़े हो रहे गंभीर सवाल; बुढ़़ापे की सुरक्षा से भी समझौता
ये भी पढ़ें– EPFO: ईपीएफ को लेकर सरकार का नया आदेश, अब करेंगे होगें ये काम, नहीं तो फंस सकता है मामला
जानिए UAN जनरेट करने की प्रक्रिया
आप अपने मोबाइल पर यूएएन को आसानी से जनरेट कर सकते है इसकी प्रक्रिया आसान है….
- ऐप को इंस्टाल करने के बाद सबसे पहले UMANG ऐप खोलें।
- अब आपको UAN Allotment and Activation के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इस ऑप्शन के जरिए आप अपने पुराने UAN नंबर को भी एक्टिव कर पाएंगे।
- अब आपको अगले स्टेप में अपना आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर डालना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। इसे फिल करके वेरीफाई करें।
- अब आपको अगले स्टेप Face Authentication के लिए अपने चेहरे को स्कैन करना होगा।
- अगर आपने पहले से UAN नहीं बना रखा है तो नया UAN जनरेट हो जाएगा और आपको SMS भी मिल जाएगा।
पुराने UAN को ऐसे करें एक्टिवेट
आप पुराने यूएएन को एक्टिवेट आसानी से कर सकते है इसके लिए स्टेप वाइज आप प्रक्रिया जान सकते है…
- इसके लिए आपको UAN Activation के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपको अपना UAN नंबर, मोबाइल नंबर डालकर OTP फिल करके वेरीफिकेशन के प्रॉसेस को पूरा करना होगा।
- अगले स्टेप में आपको Face RD ऐप से अपने चेहरे को स्कैन करना होगा।
- अगर सबकुछ सही होगा तो आपके मोबाइल नंबर पर एक टेंपरेरी पासवर्ड और SMS भेज दिया जाएगा।
- आप UAN को लॉगिन करके अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
इन नए नियमों के अनुसार आप अपने यूएएन और ईपीएफओ को सही तरह से अपडेट रख सकते है।
Uan will not be generated without umang app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














