Rent A Human (Source. Rent A Human) 
टेक्नॉलजी

अब AI देगा इंसानों को काम, घंटे के हिसाब से हायर होगे इंसान

Rent A Human: AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा, लेकिन अब एक ऐसा अनोखा प्लेटफॉर्म सामने आया है, जहां AI खुद इंसानों को काम पर रखेगा। इसके साथ इस काम को करने पर पैसे भी देंगा।

सिमरन सिंह

AI Will Give Work To Humans: अब तक हर तरफ यही चर्चा थी कि AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा, लेकिन अब एक ऐसा अनोखा प्लेटफॉर्म सामने आया है, जहां AI खुद इंसानों को काम पर रखेगा। इस नई सोच के साथ लॉन्च हुआ प्लेटफॉर्म है rentahuman.ai, जिसे एक बिटकॉइन सॉफ्टवेयर डेवलपर ने तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर AI एजेंट्स काम करवाने के लिए लोगों को रेंट पर हायर करेंगे और बदले में उन्हें भुगतान भी करेंगे।

क्या है rentahuman.ai और क्यों हो रहा है वायरल?

rentahuman.ai की वेबसाइट पर एक दिलचस्प लाइन लिखी हुई है "रोबोट्स को आपके शरीर की जरूरत है, क्योंकि वे घास को नहीं छू सकते" इस सोच के पीछे आइडिया साफ है कि AI डिजिटल दुनिया में तो बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन फिजिकल यानी जमीन पर होने वाले काम अब भी इंसानों के बिना संभव नहीं हैं। इसी गैप को भरने के लिए यह प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

यहां इंसान खुद को कैसे लिस्ट कर सकते हैं?

इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति खुद को प्रति घंटे की दर के साथ लिस्ट कर सकता है। जैसे ही किसी AI एजेंट को किसी काम के लिए इंसान की जरूरत होगी, वह इस प्लेटफॉर्म से सीधे लोगों को बुक करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 26,000 से ज्यादा लोग इस साइट पर खुद को रजिस्टर कर चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

AI इंसानों से कौन-कौन से काम करवाएगा?

यहां दिए जाने वाले काम वो होंगे, जिन्हें AI खुद नहीं कर सकता। इनमें शामिल हैं

  • सामान की डिलीवरी करना
  • शॉपिंग करके चीजें लाना
  • फोटोग्राफी करना
  • मीटिंग्स अटेंड करना
  • किसी दुकान से सामान खरीदकर लाना

यानी कुल मिलाकर वो सभी काम, जिनमें इंसानी मौजूदगी और फिजिकल मूवमेंट जरूरी है।

पेमेंट कैसे मिलेगी?

इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह पारदर्शी सिस्टम के साथ डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो AI जिस भी व्यक्ति को काम के लिए बुक करेगा, उसे क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया जाएगा। इससे इंटरनेशनल लेवल पर भी लोगों को काम मिलने की संभावना बनती है।

कैसे बना यह प्लेटफॉर्म?

rentahuman.ai को डेवलपर Alex ने Vibe Coding AI टूल की मदद से तैयार किया है। इसमें AI प्रोग्राम्स को निर्देश दिए गए, जिसके बाद AI ने Ralph Loop तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खुद-ब-खुद कोड लिखकर पूरी वेबसाइट तैयार कर दी। इस प्लेटफॉर्म में Model Context Protocol का भी इस्तेमाल किया गया है।

क्या बदलेगा काम करने का तरीका?

rentahuman.ai यह दिखाता है कि भविष्य में AI सिर्फ नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि नए तरह के काम और कमाई के मौके भी पैदा करेगा। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जो छोटे-छोटे काम करके रोज़ की कमाई बढ़ाना चाहते हैं।

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इमरान मसूद पर भड़के मौलाना हयात, बोले- कांग्रेस में दम नहीं कि अपने दम पर बना ले सरकार

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद