Anthropic (Source. Anthropic) 
टेक्नॉलजी

अब डॉक्टर से पहले AI बताएगा आपकी मेडिकल रिपोर्ट, जानिए Claude for Healthcare क्या है?

HealthEx: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ नौकरी, पढ़ाई या चैट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हेल्थकेयर अब AI का अगला बड़ा मैदान बनता जा रहा है। OpenAI के बाद अब Anthropic ने भी इस सेक्टर में कदम रखा है।

सिमरन सिंह

Claude for Healthcare: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ नौकरी, पढ़ाई या चैट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हेल्थकेयर अब AI का अगला बड़ा मैदान बनता जा रहा है। OpenAI के बाद अब Anthropic ने भी इस सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने Claude for Healthcare लॉन्च किया है, जो मरीजों की असली मेडिकल रिपोर्ट देखकर उनके सवालों के जवाब देगा। HealthEx के साथ साझेदारी के जरिए यह AI मरीजों को अपनी पूरी हेल्थ हिस्ट्री एक ही जगह समझने की ताकत देगा। माना जा रहा है कि यह पहल अस्पतालों से लेकर आम मरीजों तक, सबके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Claude for Healthcare क्या है?

Claude for Healthcare, Anthropic का एक खास AI सिस्टम है जिसे पूरी तरह हेल्थ सेक्टर के लिए डिजाइन किया गया है। यह किसी आम चैटबॉट की तरह सिर्फ इंटरनेट से जानकारी नहीं देता, बल्कि मेडिकल डेटाबेस और मरीज की खुद की रिपोर्ट को पढ़कर जवाब देता है। यूजर Claude से पूछ सकता है कि उसकी रिपोर्ट का मतलब क्या है या डॉक्टर से उसे कौन-से सवाल पूछने चाहिए। इस सिस्टम को JPMorgan Healthcare Conference के दौरान लॉन्च किया गया, जिससे साफ है कि कंपनी इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की तैयारी में है।

HealthEx से जुड़ेंगी आपकी मेडिकल रिपोर्ट्स

HealthEx एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो 50,000 से ज्यादा हेल्थ सिस्टम से मरीजों की मेडिकल फाइलें एक जगह लाता है। अब इसे Claude से जोड़ा गया है, ताकि AI आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री देखकर ज्यादा सटीक जवाब दे सके। खास बात यह है कि डेटा पूरी तरह यूजर के कंट्रोल में रहेगा। यूजर अपनी मर्जी से डेटा शेयर करेगा और जब चाहे एक्सेस हटा सकेगा। Anthropic ने साफ कहा है कि यह डेटा AI की ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

AI से समझिए अपनी मेडिकल रिपोर्ट

अब मरीज Claude से सीधे पूछ सकता है कि उसका ब्लड टेस्ट क्या इशारा कर रहा है या कोई वैल्यू बढ़ रही है या घट रही है। यह सिस्टम Model Context Protocol (MCP) के जरिए सिर्फ जरूरी जानकारी ही इस्तेमाल करता है, पूरी मेडिकल फाइल नहीं। अगर किसी सवाल के लिए ज्यादा डिटेल चाहिए, तो AI खुद यूजर से पूछ लेगा। इससे बिना डॉक्टर के भी मरीज अपनी सेहत को बेहतर तरीके से समझ पाएगा।

अस्पताल और बीमा कंपनियों को भी फायदा

Claude को सिर्फ मरीजों के लिए नहीं, बल्कि अस्पतालों और बीमा कंपनियों के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें Medicare डेटाबेस, ICD-10, PubMed जैसे सिस्टम जोड़े गए हैं। इससे बीमा क्लेम की मंजूरी, इलाज का तालमेल और मरीजों के मैसेज का जवाब देना तेज हो सकेगा।

फार्मा और रिसर्च में आएगी तेजी

Claude अब दवाओं की रिसर्च, क्लिनिकल ट्रायल और मंजूरी की प्रक्रिया में भी मदद करेगा। Medidata, ClinicalTrials.gov और ChEMBL जैसे डेटाबेस के साथ यह AI घंटों में वह काम कर सकता है, जो पहले कई दिन लेता था। इससे दवा बनाने की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

क्यों खास है Anthropic का दांव

Anthropic अब तक एंटरप्राइज सेक्टर में मजबूत पकड़ रखता है। हेल्थकेयर में उतरकर कंपनी आम मरीज और बड़ी हेल्थ कंपनियों दोनों को जोड़ना चाहती है। Claude Opus 4.5 जैसे नए मॉडल ज्यादा सटीक और कम गलतियों वाले बताए जा रहे हैं, जो हेल्थ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भरोसे को मजबूत करते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन