Aadhaar AI Mitra (Source. AI) 
टेक्नॉलजी

अब आधार करेगा खुद फोन, धोखाधड़ी रुकेगी, करोड़ों लोगों की टेंशन खत्म? जानिए क्या है Aadhaar AI Mitra

AI Mitra: आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी की खबरों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। जल्द ही 'Aadhaar AI Mitra' में ऐसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

सिमरन सिंह

AI Calling Feature: आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी की खबरों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। जल्द ही 'Aadhaar AI Mitra' में ऐसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जो फर्जी अपडेट और डेटा छेड़छाड़ पर सीधा ब्रेक लगाएंगे। यह खास AI चैटबॉट Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा तैयार किया गया है, ताकि आधार से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत और सुरक्षित तरीके से मिल सकें।

क्या है Aadhaar AI Mitra?

Aadhaar AI Mitra एक डिजिटल चैटबॉट है, जिसे आधार से संबंधित जानकारी देने के लिए विकसित किया गया है। अभी यह हिंदी और अंग्रेजी में बात करता है, लेकिन जल्द ही इसमें कई भारतीय भाषाओं को शामिल किया जाएगा। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में UIDAI के पवेलियन में इस चैटबॉट की क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। यहां यह भी दिखाया गया कि यह बंगाली जैसी अन्य भाषाओं में भी संवाद करने में सक्षम है।

कैसे काम करता है यह AI चैटबॉट?

फिलहाल आम नागरिक इस चैटबॉट से बातचीत कर आधार से जुड़ी सामान्य जानकारी ले सकते हैं जैसे अपडेट प्रक्रिया, ऑथेंटिकेशन, या अन्य सेवाएं। इसका मकसद लोगों को सही और आधिकारिक जानकारी सीधे उपलब्ध कराना है, ताकि बिचौलियों या गलत सूचनाओं से बचा जा सके।

क्या नया आने वाला है?

सबसे बड़ा बदलाव होगा AI कॉलिंग फीचर। जानकारी के मुताबिक, यह चैटबॉट उन यूजर्स को खुद कॉल करेगा, जो बैंक या आधार केंद्र पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन या किसी तरह का अपडेट करवाते हैं।

फोन कॉल के जरिए AI यह पुष्टि करेगा कि अपडेट वास्तव में यूजर ने ही करवाया है या नहीं। अगर किसी व्यक्ति ने कोई बदलाव नहीं कराया, लेकिन सिस्टम में अपडेट दर्ज हो गया, तो तुरंत संदेह की स्थिति बनेगी और धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा। यानी अब अगर कोई आपके आधार डेटा से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा, तो AI खुद अलर्ट मोड में आ जाएगा।

कब तक मिलेगी नई सुविधा?

UIDAI के अनुसार, इन नए फीचर्स पर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही इन्हें रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा का लाभ मिलेगा। इस बीच, UIDAI का नया आधार ऐप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे करीब 1 करोड़ 40 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है और रोजाना लगभग 1 लाख लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं। स्पष्ट है कि आधार सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए AI की ताकत का इस्तेमाल अब तेज़ी से किया जा रहा है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस