Nothing Phone (3) क्या है लॉन्च की तारीख। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Nothing Phone (3) का डिज़ाइन और कीमत लीक: लॉन्च 1 जुलाई को, जानें क्या होगा खास

Nothing Phone (3) के लॉन्च की पुष्टि 1 जुलाई की तारीख को होगी। हालांकि डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां अभी भी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसके डिजाइन और कीमत को लेकर नए लीक सामने आया है।

सिमरन सिंह

Nothing Phone (3) के लॉन्च की पुष्टि हो चुकी है और कंपनी ने 1 जुलाई की तारीख तय कर दी है। हालांकि डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां अभी भी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसके डिजाइन और कीमत को लेकर नए लीक ने यूज़र्स की उत्सुकता बढ़ा दी है।

नए लुक में आएगा Nothing Phone (3)

प्रसिद्ध टिप्स्टर मैक्स जैम्बोर द्वारा साझा किए गए लीक रेंडर से पता चलता है कि इस बार फोन के बैक पैनल पर Glyph Interface यानी लाइट्स नहीं होंगी। कंपनी ने पहले ही एक टीज़र में इस बात की ओर इशारा कर दिया था कि उसने इस फीचर को अलविदा कह दिया है। हालांकि, फोन का सेमी-ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन अब भी बरकरार है, जिससे इसकी ब्रांड पहचान बनी रहे। डिवाइस में कर्व्ड फ्रेम और राउंड एज दिए गए हैं ताकि बेहतर ग्रिप मिल सके। यह व्हाइट कलर वेरिएंट में आ सकता है, जो Nothing की पहचान बन चुकी है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप से होगा लैस

Nothing Phone (3) में इस बार तीन रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं, जो कि Nothing Phone (2) के डुअल कैमरा से अपग्रेड होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें तीन 50 मेगापिक्सल सेंसर हो सकते हैं—एक मेन, एक अल्ट्रावाइड और एक टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए होगा Snapdragon चिपसेट

लीक जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी पावरफुल होगी। यह फोन Nothing का फ्लैगशिप मॉडल होगा, जिस पर कंपनी पिछले दो सालों से काम कर रही है।

कीमत को लेकर लीक

Nothing Phone (3) की कीमत को लेकर अमेरिकी मार्केट में लीक सामने आए हैं। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग ₹68,320) बताई जा रही है। भारत में यह कीमत लगभग ₹60,000 के अंदर हो सकती है, क्योंकि Nothing Phone (2) की US और भारत में कीमत में ₹14,800 का अंतर था।

भारत में यह फोन OnePlus 13 (₹69,999) से सस्ता रह सकता है ताकि प्रीमियम यूज़र्स को आकर्षित किया जा सके। ₹60,000 की रेंज Nothing के लिए एक "स्मार्ट प्राइस प्वाइंट" साबित हो सकती है, जिससे यह iPhone 16e और iQOO 13 जैसे फोनों से मुकाबला कर सकेगा।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान