Amazon Pay (source. Amazon) 
टेक्नॉलजी

बैंक जाने की झंझट खत्म! Amazon Pay से अब घर बैठे FD, ब्याज मिलेगा 8%

Amazon Pay FD: Amazon Pay ने UPI और बिल पेमेंट के बाद अब निवेश की दुनिया में बड़ा कदम रख दिया है। कंपनी ने Amazon Pay Fixed Deposit Investment Service लॉन्च की है।

सिमरन सिंह

Amazon Pay Fixed Deposit: Amazon Pay ने UPI और बिल पेमेंट के बाद अब निवेश की दुनिया में बड़ा कदम रख दिया है। कंपनी ने Amazon Pay Fixed Deposit Investment Service लॉन्च की है, जिसके जरिए यूजर्स सीधे Amazon Pay ऐप से ही FD में पैसा निवेश कर सकते हैं। इस सर्विस की सबसे खास बात यह है कि FD कराने के लिए किसी अलग सेविंग अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और ब्याज दर 8 प्रतिशत सालाना तक मिल सकती है।

Amazon Pay FD सर्विस में क्या है खास

Amazon Pay की यह नई सुविधा उन लोगों के लि ए है जो सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न चाहते हैं। खासकर लोअर और मिडिल क्लास निवेशकों को ध्यान में रखकर इस सर्विस को डिजाइन किया गया है। पूरी प्रक्रिया 100% डिजिटल है और Amazon ऐप के अंदर ही पूरी हो जाती है। कंपनी के अनुसार, भारत में Fixed Income प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए यह सर्विस 2026 के फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है।

किन बैंकों और NBFCs के साथ मिल रहा है निवेश का मौका

Amazon Pay ने FD निवेश के लिए कई भरोसेमंद संस्थानों के साथ साझेदारी की है। इनमें Shivalik Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank, Slice Small Finance Bank, Utkarsh Small Finance Bank और South Indian Bank शामिल हैं। NBFC पार्टनर्स के तौर पर Shriram Finance और Bajaj Finance का नाम शामिल है। इन सभी संस्थानों के जरिए अलग-अलग अवधि और ब्याज दरों पर FD का विकल्प मिलता है।

ब्याज दर, सुरक्षा और DICGC कवर

Amazon Pay FD पर निवेशकों को अधिकतम 8% सालाना तक ब्याज मिल सकता है। Shriram Finance महिलाओं को 0.5% अतिरिक्त ब्याज भी देता है। कंपनी ने साफ किया है कि पार्टनर बैंकों में की गई FD पर 5 लाख रुपये तक DICGC कवर मिलता है। यह बीमा Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation द्वारा दिया जाता है, जो RBI की सब्सिडियरी है। इससे निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

Amazon Pay ऐप से FD कैसे करें निवेश

  • Amazon ऐप खोलें और Amazon Pay सेक्शन में जाएं।
  • वहां Fixed Deposit का विकल्प मिलेगा।
  • शर्तें स्वीकार करने के बाद बैंक या NBFC चुनें।
  • FD की अवधि और राशि डालें और डिजिटल तरीके से निवेश पूरा करें।
  • पूरी प्रक्रिया ऐप के अंदर ही पूरी हो जाती है।

Small Finance Banks की FD ब्याज दरें

General Citizens के लिए:

  • Shivalik Small Finance Bank: 7.50% (21-22 महीने)
  • Slice Small Finance Bank: 7.75% (18 महीने)
  • Suryoday Small Finance Bank: 8% (5 साल)
  • Utkarsh Small Finance Bank: 7.50% (2-3 साल)

Senior Citizens के लिए:

  • Shivalik Small Finance Bank: 8%
  • Slice Small Finance Bank: 7.75%
  • Suryoday Small Finance Bank: 8%
  • Ujjivan Small Finance Bank: 7.95%
  • Utkarsh Small Finance Bank: 8%

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा