Instagram का ये खास फीचर आपके आएंगा काम। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

इंस्टाग्राम के नए फीचर से अब पब्लिश स्टोरी में भी कर सकते हैं मेंशन, जानें कैसे

अब इंस्टाग्राम ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। अब आप पहले से पब्लिश की हुई स्टोरी में भी किसी को मेंशन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टैग हटाने (अनटैग) का भी ऑप्शन मिलेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अक्सर ऐसा होता है कि हम इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद याद करते हैं कि किसी दोस्त को टैग करना रह गया। अब तक इसका एकमात्र उपाय स्टोरी को डिलीट कर फिर से पोस्ट करना था, लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। अब आप पहले से पब्लिश की हुई स्टोरी में भी किसी को मेंशन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टैग हटाने (अनटैग) का भी ऑप्शन मिलेगा।

कैसे करें पब्लिश स्टोरी में किसी को मेंशन?

अगर आपने स्टोरी में किसी दोस्त को टैग करना भूल गए हैं, तो अब दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम ने स्टोरी मेंशन एडिट फीचर जारी किया है, जिससे आप आसानी से किसी को भी स्टोरी में ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • इंस्टाग्राम ओपन करें और उस स्टोरी पर जाएं जिसमें मेंशन एड करना है।
  • स्टोरी ओपन करने के बाद राइट कॉर्नर में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • अब "Add Mention" का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।
  • आपको अपने फ्रेंड्स की पूरी लिस्ट दिखेगी, यहां से नाम से सर्च करके उन्हें मेंशन करें।
  • "Done" पर क्लिक करें, और आपका दोस्त अब स्टोरी में टैग हो जाएगा।

अगर किसी को अनटैग करना हो तो?

अगर आप पहले से टैग किए गए व्यक्ति को स्टोरी से हटाना (अनटैग) चाहते हैं, तो इसके लिए भी प्रोसेस बेहद आसान है:

  • जिस स्टोरी से किसी को अनटैग करना है, उसे ओपन करें।
  • राइट कॉर्नर में तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • अगर "Remove Tag" का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो उस पर क्लिक करें।
  • अगर ये ऑप्शन सीधे नहीं दिखता, तो "More" पर क्लिक करें और फिर "Story Mentions" में जाएं।
  • यहां से जिसमेंशन को हटाना है, उसे सेलेक्ट कर "Remove Tag" पर क्लिक करें।

नए फीचर से स्टोरी एडिट करना हुआ आसान

इस फीचर के आने से अब इंस्टाग्राम यूजर्स को स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई दोस्त स्टोरी मेंशन से छूट जाता है, तो उसे बाद में भी जोड़ा जा सकता है, और अगर किसी को टैग हटाना हो, तो वह भी संभव है। यह फीचर खासतौर पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM