Netflix इन चीजों पर अब नहीं चलेगा। (सौ. Netflix) 
टेक्नॉलजी

2 जून से Netflix इन पुराने डिवाइस पर होगा बंद, यूज़र्स के लिए बड़ी चेतावनी!

अपने पुराने Amazon Fire TV Stick पर Netflix का लुत्फ अब यूजर्स नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि Netflix ने कई बदलाव किए हैं, जिनमें इस बारे में चर्चा की गई है।

सिमरन सिंह

अगर आप भी अब तक अपने पुराने Amazon Fire TV Stick पर Netflix का लुत्फ उठा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी झटके से कम नहीं है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि 2 जून 2025 से कुछ पुराने Fire TV डिवाइस पर इसकी सेवा बंद हो जाएगी।

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

नेटफ्लिक्स अब एक नई और एडवांस वीडियो स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी AV1 फॉर्मेट को अपनाने जा रहा है। इस तकनीक की खासियत यह है कि ये कम डेटा में भी बेहतरीन वीडियो क्वालिटी देती है। मगर दिक्कत ये है कि पुराने डिवाइसेज़ इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करते, खासकर वे Fire TV मॉडल जो 2014 से 2016 के बीच लॉन्च हुए थे।

किन डिवाइसेज़ पर होगा असर?

यह बदलाव खासतौर पर इन डिवाइसेज़ को प्रभावित करेगा:

  • First Generation Fire TV Stick
  • 2014 का Amazon Fire TV Box
  • 2016 का Alexa Voice Remote वाला Fire TV Stick
  • इन डिवाइस के यूज़र्स 2 जून 2025 के बाद Netflix नहीं चला सकेंगे।

यूज़र्स के पास अब क्या विकल्प हैं?

अगर आप इन पुराने डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं और नेटफ्लिक्स आपकी एंटरटेनमेंट का अहम हिस्सा है, तो अब वक्त आ गया है अपने सेटअप को अपग्रेड करने का। आज के नए डिवाइस जैसे कि Fire TV Stick 4K न सिर्फ शानदार पिक्चर क्वालिटी देते हैं, बल्कि उनमें लेटेस्ट स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद होती है। फिलहाल, ये डिवाइस अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर लगभग ₹5999 में उपलब्ध हैं। हालांकि, कीमतों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है।

समय के साथ करें अपग्रेड

टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और पुराने डिवाइस अब आउटडेटेड होते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने पसंदीदा Netflix शोज़ और फिल्मों को बिना किसी रुकावट के देखना चाहते हैं, तो नए डिवाइस में निवेश करना एक स्मार्ट फैसला होगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज