Mouse में खराबी आने पर क्या होगा। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Mouse खराब हो गया? इन आसान तरीकों से करें ठीक

Bluetooth mouse connection: कंप्यूटर पर काम करते समय माउस एक छोटा-सा लेकिन बेहद जरूरी डिवाइस है। अगर वो अचानक से काम करना बंद कर दें तो क्या करना चाहिए।

सिमरन सिंह

How to fix bad mouse: कंप्यूटर पर काम करते समय माउस एक छोटा-सा लेकिन बेहद जरूरी डिवाइस है। अक्सर लोग इसके महत्व पर ध्यान नहीं देते, लेकिन जैसे ही यह काम करना बंद करता है, काम रुक-सा जाता है। भले ही लैपटॉप में टचपैड मौजूद होता है, फिर भी ज्यादातर लोग माउस का इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक मानते हैं। ऐसे में माउस खराब हो जाए तो नया खरीदना एक विकल्प है, लेकिन उससे पहले आप कुछ आसान तरीकों से इसे ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं।

पावर सोर्स की जांच करें

माउस को भी काम करने के लिए पावर की जरूरत होती है। अगर आपका वायरलेस माउस अचानक बंद हो गया है, तो सबसे पहले इसकी पावर चेक करें। देखें कि ऑन/ऑफ बटन सही से दबा है या नहीं। अगर ऑन है, तो बैटरी निकालकर जांचें। कई बार पुरानी बैटरी कारण बन जाती है। नई बैटरी डालने के बाद माउस फिर से चलने लगता है।

डोंगल प्लग-इन करना न भूलें

वायरलेस माउस को चलाने के लिए एक छोटा-सा USB रिसीवर (डोंगल) जरूरी होता है। अगर यह कंप्यूटर में प्लग-इन नहीं है, तो माउस बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। इसलिए सुनिश्चित करें कि डोंगल सही से कनेक्ट हो।

ब्लूटूथ से करें कनेक्ट

कुछ माउस ऐसे होते हैं जो ब्लूटूथ के जरिए काम करते हैं। अगर माउस डोंगल से कनेक्ट नहीं हो रहा है, तो जांचें कि इसे कंप्यूटर से ब्लूटूथ द्वारा पेयर किया गया है या नहीं। कई बार केवल पेयरिंग न होने की वजह से माउस काम नहीं करता।

USB पोर्ट की जांच करें

अगर डिवाइस प्लग-इन है और फिर भी काम नहीं कर रहा, तो समस्या USB पोर्ट में हो सकती है। किसी दूसरे पोर्ट में लगाकर देखें। कई बार धूल या कचरे की वजह से पोर्ट सही से काम नहीं करता।

ड्राइवर अपडेट करें

माउस को कंप्यूटर से कम्युनिकेट कराने के लिए ड्राइवर्स की जरूरत होती है। हालांकि इन्हें बार-बार अपडेट करने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन अगर माउस में समस्या आ रही है, तो ड्राइवर्स को अपडेट या रिइंस्टॉल करना फायदेमंद हो सकता है। इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए आप अपने माउस को सही और लंबे समय तक चला सकते है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान