Moto Book 60 में क्या होगे खास फीचर्स। (सौ. MOTO) 
टेक्नॉलजी

मोटोरोला ने लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप Moto Book 60, दमदार फीचर्स के साथ देगा दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर

पहला लैपटॉप Moto Book 60 भारत में लॉन्च कर दिया है। OLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और तेज़ चार्जिंग के साथ आने वाला यह लैपटॉप ग्राहकों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: मोटोरोला ने स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के बाद अब लैपटॉप सेगमेंट में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप Moto Book 60 भारत में लॉन्च कर दिया है। OLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और तेज़ चार्जिंग के साथ आने वाला यह लैपटॉप ग्राहकों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

शानदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Moto Book 60 में 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट के साथ आती है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core i5 210H और Intel Core i7 240H प्रोसेसर का विकल्प मौजूद है। इसमें 32GB तक DDR5 RAM और 1TB तक PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है।

आधुनिक फीचर्स और मजबूत बॉडी

इस लैपटॉप में 1080p वेबकैम, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स (Dolby Atmos सपोर्ट के साथ), और मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी दी गई है। वजन की बात करें तो यह केवल 1.39 किलोग्राम है। बैटरी 60W की है जिसे 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी और पोर्ट्स की भरमार

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसके अलावा, दो USB Type-A 3.2 Gen 1, दो USB Type-C 3.2 Gen 1, HDMI पोर्ट, DisplayPort 1.4, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल हैं। साथ ही इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

भारत में कीमत और उपलब्धता

  • Intel Core i5 (16GB/512GB) – ₹69,999 (लॉन्च ऑफर में ₹61,999)
  • Intel Core i7 (16GB/512GB) – ₹74,990 (ऑफर में ₹73,999)
  • Intel Core i7 (16GB/1TB) – ₹78,990 (ऑफर में ₹73,999)

Moto Book 60 दो कलर ऑप्शन्स — Bronze Green और Wedge Wood में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कड़ी टक्कर देने को तैयार

Moto Book 60 भारतीय बाजार में HP Pavilion 14 X360, Acer Nitro V Ryzen 7 और Samsung Galaxy Book4 जैसे प्रीमियम लैपटॉप्स को Aकड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला