iPhone And OTT (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

मिडिल क्लास की जेब पर बड़ा वार: मोबाइल से Netflix तक सब महंगा, अब खर्च संभालना होगा मुश्किल!

OTT Becomes More Expensive: दुनिया में चल रहे युद्ध का असर अब देश की मंहगाई पर भी हो रहा है। जिससे आने वाले समय में भारत में रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ने वाले है।

सिमरन सिंह

Phones Get Costlier: देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और अब इसका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। ईरान के मौजूदा हालात, ग्लोबल स्तर पर मेमोरी की बढ़ती कीमतें और कमजोर होता भारतीय रुपया इन सबने मिलकर हालात को और गंभीर बना दिया है। नतीजा ये है कि स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वीडियो गेम और यहां तक कि OTT प्लेटफॉर्म भी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। आने वाले समय में यह आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।

iPhone खरीदना अब पड़ेगा महंगा

अगर आप पुराने iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए झटका साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple भारत जैसे बाजारों में iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज की कीमतें बढ़ा सकता है। जानकारी के अनुसार, कंपनी पुराने iPhone मॉडल्स के लिए "डिमांड जेनरेशन (DG)" सपोर्ट बंद कर सकती है। इसका सीधा असर यह होगा कि कीमतें लगभग 5000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। हालांकि रिटेल कीमत में सीधे बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन Apple ने रिटेलर्स को मिलने वाले इंसेंटिव कम कर दिए हैं। इसका मतलब साफ है अब ग्राहकों को पहले जैसा भारी डिस्काउंट नहीं मिलेगा। यह बदलाव मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों की वजह से हो रहा है, जिसका असर पूरी इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17e की कीमत भी iPhone 16e के मुकाबले 5000 रुपए ज्यादा रखी गई है।

Netflix भी कर रहा है जेब ढीली

OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का शौक भी अब महंगा पड़ सकता है। Netflix ने 2026 में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। यूएस में ऐड-सपोर्टेड प्लान की कीमत 7.99 डॉलर से बढ़ाकर 8.99 डॉलर प्रति महीना कर दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड प्लान 17.99 डॉलर से बढ़कर 19.99 डॉलर हो गया है। प्रीमियम प्लान और एक्स्ट्रा मेंबर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इसकी वजह Netflix का लाइव इवेंट्स और वीडियो पॉडकास्ट जैसे कंटेंट में बढ़ता निवेश बताया जा रहा है। दुनियाभर में 325 मिलियन से ज्यादा यूजर्स रखने वाली यह कंपनी धीरे-धीरे अन्य देशों में भी कीमतें बढ़ा सकती है। अगर भारत में भी ऐसा होता है, तो OTT पर एंटरटेनमेंट लेना और महंगा हो जाएगा।

Samsung और Nothing फोन भी हुए महंगे

सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी तेजी से महंगे हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में Samsung और Nothing जैसे ब्रांड्स ने अपने फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं Nothing ने अपनी Phone 4a सीरीज की कीमत बढ़ाकर यूजर्स को झटका दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेमोरी की कीमतों में सुधार आने में अभी समय लगेगा और 2027 तक प्रोडक्शन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाएगा। ऐसे में साल के दूसरे हिस्से में आने वाले नए फ्लैगशिप फोन और महंगे हो सकते हैं।

आम आदमी के लिए बढ़ेगी टेंशन

लगातार बढ़ती कीमतों ने मिडिल क्लास परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। जरूरी खर्चों के साथ-साथ अब टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट पर भी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में बजट संभालना और मुश्किल हो सकता है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी