Meta बंद करने वाला है Messenger. (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Meta ने किया बड़ा ऐलान: बंद होने जा रहा है Messenger का डेस्कटॉप वर्जन, जानिए पूरी डिटेल

Messenger Desktop Discontinued Date: Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स को झटका देते हुए Messenger के Windows और macOS डेस्कटॉप ऐप को बंद करने जा रहा है। ़

सिमरन सिंह

Meta Messenger Discontinued: Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स को झटका देते हुए घोषणा की है कि वह जल्द ही Messenger के Windows और macOS डेस्कटॉप एप को बंद करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक बयान में बताया है कि 15 दिसंबर 2025 से Messenger डेस्कटॉप एप पूरी तरह रिटायर कर दिया जाएगा। इस तारीख के बाद यूजर्स एप में लॉगिन नहीं कर पाएंगे, और उन्हें Facebook वेबसाइट के माध्यम से ही चैट करनी होगी।

जल्द मिलेगा इन-ऐप नोटिफिकेशन

Meta ने बताया कि वह बहुत जल्द यूजर्स को इस बदलाव की जानकारी देने के लिए इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजना शुरू करेगा। Meta के हेल्प पेज के अनुसार, "जैसे ही एप को डिप्रिकेट करने की प्रक्रिया शुरू होगी, यूज़र्स को इन-ऐप अलर्ट मिलेगा। इसके बाद उन्हें ऐप बंद होने से पहले 60 दिनों तक का समय दिया जाएगा।" यानि, Messenger डेस्कटॉप एप का उपयोग कर रहे यूजर्स को दो महीने की मोहलत मिलेगी ताकि वे अपनी चैटिंग जरूरतों को वेबसाइट या मोबाइल एप पर ट्रांसफर कर सकें।

कंपनी ने दी एप डिलीट करने की सलाह

Meta ने यूजर्स से अपील की है कि वे Messenger डेस्कटॉप एप को जल्द डिलीट कर दें, क्योंकि 60 दिनों के बाद यह एप पूरी तरह काम करना बंद कर देगा। हालांकि, Mac और Windows यूजर्स अब भी Facebook वेबसाइट या Messenger वेब वर्जन के जरिए मैसेज भेज सकेंगे।

चैट हिस्ट्री सुरक्षित रखने के लिए नया सुझाव

कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे "Secure Storage" फीचर को एक्टिवेट करें और PIN सेट करें, ताकि उनकी पुरानी चैट हिस्ट्री सुरक्षित बनी रहे। Meta ने बताया कि जैसे ही यूजर्स वेब वर्जन पर स्विच करेंगे, उनकी चैट ऑटोमैटिक रूप से सभी डिवाइसेज पर सिंक हो जाएगी। इससे डेटा लॉस या मैसेज डिलीट होने की कोई चिंता नहीं होगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

हालांकि Meta ने आधिकारिक रूप से कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही है। Meta पहले से ही Facebook, Instagram और WhatsApp चैट्स को एकीकृत करने की दिशा में काम कर रहा है, और डेस्कटॉप ऐप को बंद करना उसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी