Karnataka Food Safety Action: आप भी घर बैठे राशन, फल-सब्जियां या पूजा का सामान मंगाने के लिए क्विक-कॉमर्स और ई-कॉमर्स ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है। बता दें कि कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगली सूचना तक निलंबित कर दिए हैं। इस कार्रवाई को प्लेटफॉर्म पर जहरीले धतूरे के फल और बीज ऑनलाइन लिस्ट करने के को लेकर किए गए है।
वहीं इस मामला पर तब सब की नजर पड़ी जब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को शिकायतें मिलीं कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीज बिक्री के लिए उपलब्ध किए गए हैं। जिसके बाद हुई जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि इन्हें खाद्य या मानव सेवन से जुड़े उत्पादों के तौर पर लिस्ट किया गया था। वहीं कुछ पैकेट्स पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी देखने को मिल रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि धतूरा एक जहरीला पौधा है और इसके फल व बीज का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। इसी वजह से कर्नाटक FDA ने इसे खाद्य उत्पाद के तौर पर बेचने या वितरित करने पर सख्त रुख अपनाया है।
इस मामले की सुनवाई के दौरान तीनों प्लेटफॉर्म से जवाब मांगा गया। जिसको लेकर रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Amazon ने जवाब जमा नहीं किया जबकि Swiggy Instamart ने जरूरी दस्तावेज देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। वहीं BigBasket ने बताया कि उसने धतूरे की ऑनलाइन बिक्री रोक दी है और आगे ऐसी लिस्टिंग पर Not for human consumption का स्पष्ट लेबल लगाने की बात भी कही है। लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग इन जवाबों से संतुष्ट नहीं हुआ। जिसके बाद कार्रवाई को अब आगे बढ़ाया जाएगा।
कर्नाटक FDA ने इन प्लेटफॉर्म्स को धतूरे से जुड़ी सभी लिस्टिंग और विज्ञापन तुरंत हटाने तथा भविष्य में इसे मानव सेवन के लिए बेचने या वितरित नहीं करने का निर्देश जारी कर दिया है। जिसको लेकर कंपनियों को अपनी कार्रवाई की Compliance Report भी जमा करनी होगी। वहीं कार्रवाई का दायरा सिर्फ Amazon, Instamart और BigBasket तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें धतूरा सप्लाई करने वाले विक्रेताओं और प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन पर भी निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लाइसेंस बहाली पर आगे सुनवाई और अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
देखा जा रहा है कि यह मामला ऑनलाइन किराना प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाले उत्पादों की मॉनिटरिंग और उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। जिसमें तेजी से बढ़ते क्विक-कॉमर्स बाजार में सिर्फ तेज डिलीवरी ही नहीं बल्कि हर लिस्टेड प्रोडक्ट की सुरक्षा और सही कैटेगरी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।