Macrohard नई कंपनी की शुरूआत। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Elon Musk की नई कंपनी Macrohard, Microsoft को सीधी टक्कर देने की तैयारी

Macrohard Hiring: Elon Musk ने हाल ही में अपनी नई सॉफ्टवेयर कंपनी Macrohard की घोषणा की थी। जिसका सीधा मुकाबला Microsoft के साथ होने वाला है।

सिमरन सिंह

Microsoft Vs Macrohard: अमेरिकी अरबपति Elon Musk ने हाल ही में अपनी नई सॉफ्टवेयर कंपनी Macrohard की घोषणा की थी। यह कंपनी पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर पर केंद्रित होगी। अब इस कंपनी के लिए हायरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। Musk ने एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "AI सॉफ्टवेयर कंपनी Macrohard बनाने में मदद करें।"

Microsoft से मुकाबले की तैयारी

Musk ने इस कंपनी का नाम माइक्रोसॉफ्ट के उलट रखकर ही संकेत दे दिया है कि उनका इरादा सीधा मुकाबला करने का है। उन्होंने कहा था कि, "रॉकेट और कार कंपनियों को बड़ी फैक्ट्रियों की जरूरत पड़ती है, लेकिन सॉफ्टवेयर कंपनी को ज्यादातर AI की मदद से खड़ा किया जा सकता है।" Musk का प्लान ऐसे इनोवेटिव AI सॉफ्टवेयर बनाने का है, जिन्हें एक साथ काम करने वाले AI एजेंट्स रन करेंगे। उनका मानना है कि यह मॉडल भविष्य की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

हायरिंग प्रक्रिया शुरू

xAI के को-फाउंडर Yuhuai Wu ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि Macrohard के लिए कंप्यूटर कंट्रोल एजेंट्स बनाने वाली टीम में भर्ती की जा रही है। उन्होंने लिखा, "ग्रोक 5/मैक्रोहार्ड बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें।" इस पोस्ट को Musk ने भी रिपोस्ट किया। वू का दावा है कि कंपनी को अगले साल तक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

होगा दिलचस्प मुकाबला

  • Musk की यह नई पहल टेक्नोलॉजी सेक्टर में Microsoft Vs Macrohard की दिलचस्प जंग छेड़ सकती है।
  • Microsoft पहले से ही विंडोज और ऑफिस जैसे प्रोडक्ट्स से अरबों डॉलर की कमाई कर रहा है।

साथ ही, कंपनी ने OpenAI के साथ साझेदारी कर AI में भी बड़ा निवेश किया है। दूसरी ओर, Macrohard अभी नई शुरुआत कर रहा है, लेकिन Musk की पहचान अप्रत्याशित फैसलों और इंडस्ट्री बदलने वाले कदमों से है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों से Musk ने पहले ही साबित किया है कि वह पूरे बाजार के नियम बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में उनकी नई AI कंपनी से वैश्विक टेक इंडस्ट्री में हलचल मचना तय माना जा रहा है।

ध्यान दें

Elon Musk की Macrohard न केवल AI सॉफ्टवेयर की दुनिया में नया अध्याय लिख सकती है, बल्कि यह Microsoft जैसी दिग्गज कंपनी के लिए भी एक चुनौती बन सकती है। अब देखना होगा कि Musk की यह नई रणनीति कितना बड़ा असर डाल पाती है।

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान