Smartphone को लेकर भारत में क्या है तस्वीर। Source. Meta AI
टेक्नॉलजी

भारत में स्मार्टफोन मार्केट की तस्वीर बदली, Vivo सबसे आगे, जानें कहां हैं Oppo, Xiaomi और Apple

Smartphone Market Ranking: स्मार्टफोन बाजार में अक्सर प्रीमियम फोन की चर्चा में Apple और Samsung के नाम सामने आते हैं लेकिन भारत में स्मार्टफोन ब्रांड्स की हिस्सेदारी की तस्वीर कुछ अलग नजर आती है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • स्मार्टफोन में किस बैंड को कौन सी पोजीशन मिली है।

  • Vivo पहले नंबर पर बना हुआ है और उसके बाद Oppo और Xiaomi ने जगह बनाई है।

  • कंपनी कम डिवाइस बेचकर भी बिक्री मूल्य में बड़ी हिस्सेदारी होती है

India Smartphone Market 2026: भारत के स्मार्टफोन बाजार में किस कंपनी का दबदबा है? अक्सर प्रीमियम फोन की चर्चा में Apple और Samsung के नाम सामने आते हैं लेकिन भारत में स्मार्टफोन ब्रांड्स की हिस्सेदारी की तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। वहीं Statcounter Global Stats के YTD 2026 आंकड़ों पर आधारित ग्राफिक बताते है कि Vivo 21.32% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। इसके बाद Oppo और Xiaomi का नंबर आता है जबकि Samsung और Apple इस सूची में पीछे हैं। लेकिन इन आंकड़ों को फोन की कुल बिक्री का सीधा हिसाब समझना सही नहीं होगा।

स्मार्टफोन बिक्री में Vivo, Oppo और Xiaomi में कौन आगे?

इन आंकड़ों को दे कर पता चलता है कि भारत में Vivo की हिस्सेदारी 21.32% है। Oppo 15.06% के साथ दूसरे और Xiaomi 14.79% के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं Samsung की हिस्सेदारी 12.38% दिखाई गई है जबकि Realme 8.91% के साथ पांचवें स्थान पर है।

इसके अलावा Apple की हिस्सेदारी 5.97%, Motorola की 5.32%, OnePlus की 3.12% और Infinix की 1.69% बताई गई है। अन्य ब्रांडों की संयुक्त हिस्सेदारी 7.62% है। ये आंकड़े Statcounter Global Stats के YTD 2026 डेटा के रूप में पेश किए गए हैं।

भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स की मजबूत पकड़ क्यों?

Vivo और Oppo जैसे ब्रांड्स की मजबूत स्थिति के पीछे कैमरा फीचर्स, अलग-अलग कीमतों पर फोन के विकल्प, विज्ञापन और ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क जैसे कारक भूमिका निभा सकते हैं। वहीं Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स भी फीचर्स और कीमत के बीच संतुलन चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर फोन पेश करते हैं। लेकिन केवल इन आंकड़ों से यह साबित नहीं होता कि किसी खास फीचर, कीमत या बिक्री रणनीति के कारण ही कोई ब्रांड आगे है। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों की बिक्री और ग्राहकों की पसंद से जुड़े विस्तृत आंकड़ों की जरूरत होगी।

प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में Apple की हिस्सेदारी कितनी?

जानकारी में देखा गया है की Apple की हिस्सेदारी 5.97% है जो Vivo, Oppo और Xiaomi से कम है। लेकिन इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि Apple की कमाई या कुल बिक्री मूल्य में भी उसकी स्थिति कमजोर है। स्मार्टफोन बाजार में यूनिट हिस्सेदारी और बिक्री मूल्य के आधार पर हिस्सेदारी अलग-अलग चीजें हैं। साथ ही महंगे फोन बेचने वाली कंपनी कम डिवाइस बेचकर भी बिक्री मूल्य में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकती है।

स्मार्टफोन बिक्री के आंकड़ों से समझें टॉप ब्रांड्स की रैंकिंग

RankBrandMarket Share (YTD 2026)
1Vivo21.32%
2Oppo15.06%
3Xiaomi14.79%
4Samsung12.38%
5Realme8.91%
-Other7.62%
6Apple5.97%
7Motorola5.32%
8OnePlus3.12%
9Infinix1.69%

(Source: Statcounter Global Stats, YTD 2026)

क्या साल के अंत तक बदल सकती है स्मार्टफोन ब्रांड्स की रैंकिंग?

नए फोन, कीमतों में बदलाव, ऑफर्स और ग्राहकों की प्राथमिकताएं बाजार की स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं। लेकिन अभी के लिए ग्राफिक में Vivo आगे दिखाई दे रहा है पर फिर भी आगे कौन-सा ब्रांड अपनी स्थिति मजबूत करेगा यह आने वाले आंकड़ों से ही स्पष्ट होगा।

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन