Netflix Playground (Source. Netflix) 
टेक्नॉलजी

अब बच्चों का स्क्रीन टाइम बनेगा स्मार्ट, Netflix Playground ऐप लॉन्च

Netflix Playground ऐप लॉन्च किया गया है। इसे Netflix ने खास तौर पर 8 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया है। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है न इसमें कोई ऐड दिखाई देगा।

सिमरन सिंह

Kids Gaming App India: डिजिटल दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Netflix Playground ऐप लॉन्च किया गया है। इसे Netflix ने खास तौर पर 8 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया है। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है न इसमें कोई ऐड दिखाई देगा और न ही किसी तरह का इन-ऐप परचेज। ऐसे में माता-पिता बिना किसी चिंता के बच्चों को गेम खेलने दे सकते हैं।

बिना ऐड और बिना छिपे खर्च माता-पिता के लिए राहत

आजकल बच्चों के गेमिंग ऐप्स में ऐड और छिपे हुए चार्ज बड़ी समस्या बन जाते हैं। लेकिन Netflix Playground में ऐसा कुछ भी नहीं है। यह ऐप पूरी तरह ऐड-फ्री है और इसमें कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी पड़ती। यह सीधे आपके मौजूदा Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ काम करता है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म बच्चों की क्रिएटिविटी और सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए बनाया गया है, जिससे उनका स्क्रीन टाइम भी उपयोगी बन सके।

पसंदीदा किरदारों के साथ मजेदार गेम्स

इस ऐप में बच्चों को उनके पसंदीदा किरदारों के साथ खेलने का मौका मिलता है। इसमें Peppa Pig, Sesame Street और Dr. Seuss की कहानियों पर आधारित गेम्स शामिल हैं। बच्चे इसमें पजल्स, मेमोरी गेम्स, कलरिंग और अन्य इंटरएक्टिव एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ये गेम्स न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि बच्चों की सोचने और सीखने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

बिना इंटरनेट भी चलेगा ऐप

Netflix Playground की एक और बड़ी खासियत है इसका ऑफलाइन सपोर्ट। यानी एक बार गेम डाउनलोड होने के बाद बच्चे बिना इंटरनेट के भी इन्हें खेल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर यात्रा के दौरान या कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में बेहद काम आता है।

डाउनलोड और इस्तेमाल करना है बेहद आसान

इस ऐप को डाउनलोड करना बहुत आसान है। आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में Apple App Store या Google Play Store पर जाकर “Netflix Playground” सर्च करें और इंस्टॉल कर लें। इसके बाद अपने Netflix अकाउंट से लॉगिन करें और बच्चों के लिए तैयार आसान इंटरफेस का इस्तेमाल करें। माता-पिता को इसमें बेसिक कंट्रोल्स भी मिलते हैं, जिससे वे गेम्स को मैनेज कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार हटा सकते हैं।

सुरक्षित और स्मार्ट गेमिंग का नया विकल्प

Netflix Playground बच्चों के लिए एक सुरक्षित, मजेदार और सीखने वाला प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है। अगर आप भी बच्चों के लिए बिना टेंशन वाला गेमिंग ऐप ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश