नवभारत टेक डेस्क: रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। सिर्फ ₹100 खर्च करके आप Jio Hotstar का फ्री एक्सेस पा सकते हैं, वो भी मोबाइल और टीवी दोनों पर। इतना ही नहीं, इस प्लान में 5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। आइए जानते हैं Jio ₹100 प्लान की पूरी डिटेल।
Jio ₹100 प्लान: क्या-क्या मिलेगा?
- Jio Hotstar फ्री सब्सक्रिप्शन
- 5GB हाई-स्पीड डेटा
- 90 दिनों की वैलिडिटी
Jio ₹100 प्लान की शर्तें
- डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
- यह केवल एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।
- इस प्लान को एक्टिव करने के लिए पहले से कोई बेस प्लान चालू होना जरूरी है।
- अगर आप Jio के मंथली प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बेस प्लान खत्म होने से 48 घंटे पहले रिचार्ज करना होगा, तभी दूसरे और तीसरे महीने भी Jio Hotstar का बेनिफिट मिलेगा।
Jio ₹100 प्लान बनाम अन्य कंपनियां
इस प्राइस रेंज में Airtel और Vi (Vodafone Idea) के पास ऐसा कोई भी प्लान नहीं है, जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ Jio Hotstar फ्री दे रहा हो।
- Airtel ₹160 प्लान
- 7 दिनों की वैलिडिटी
- 5GB हाई-स्पीड डेटा
- 3 महीने के लिए Jio Hotstar फ्री
- Vi ₹151 प्लान
- 30 दिनों की वैलिडिटी
- 4GB हाई-स्पीड डेटा
- 3 महीने के लिए Jio Hotstar फ्री
Jio ₹100 प्लान क्यों है बेस्ट?
- सबसे लंबी वैलिडिटी (90 दिन)
- सिर्फ ₹100 में Jio Hotstar का फ्री एक्सेस
- Airtel और Vi से ज्यादा किफायती ऑफर
कम पैसों में Jio Hotstar
अगर आप Jio यूजर हैं और कम पैसों में Jio Hotstar और डेटा का फायदा लेना चाहते हैं, तो ₹100 वाला Jio प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।