Jiohotstar अब UK, Canada और Singapore में दिखेगा। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

JioHotstar ने विदेश में की एंट्री, UK, Canada और Singapore में लॉन्च, अब ग्लोबल दर्शक देखेंगे भारतीय कंटेंट

JioHotstar UK Canada Singapore: भारत की तरक्की के साथ अब भारतीय एंटरटेनमेंट का जलवा भी देश की सीमाओं को पार कर रहा है। JioHotstar ने UK, Canada और Singapore में अपनी इंटरनेशनल एंट्री कर ली है।

सिमरन सिंह

JioHotstar International Launch: भारत की तरक्की के साथ अब भारतीय एंटरटेनमेंट का जलवा भी देश की सीमाओं को पार कर रहा है। बता दें कि अब JioHotstar ने UK, Canada और Singapore में अपनी इंटरनेशनल एंट्री कर ली है। इस खास लॉन्च के साथ भारतीय फिल्मों, टीवी शोज, रीजनल प्रोग्रामिंग और ओरिजिनल कंटेंट की बड़ी लाइब्रेरी अब इन देशों के दर्शकों के लिए भी उपलब्ध की जाएगी। वहीं कंपनी ने इसको लेकर कहा है कि प्लेटफॉर्म पर 12 से ज्यादा भाषाओं में 1.6 लाख घंटे से अधिक कंटेंट मौजूद है।

12+ भाषाओं में मिलेगा मनोरंजन का बड़ा खजाना

JioHotstar के बारे में बताए तो इसमें टीवी, फिल्में, रीजनल कंटेंट, नॉन-फिक्शन, बच्चों के कार्यक्रम और एनीमे जैसी कई कैटेगरी को शामिल किया गया हैं। वहीं इस प्लेटफॉर्म की लाइब्रेरी में Criminal Justice, Special Ops, Asur, Aarya, Pritam & Pedro, Heartbeat, Kerala Crime Files और Resort जैसे चर्चित शो भी शामिल हैं।

वहीं फिल्मों की बात करें तो दर्शकों को Dhurandhar, 12th Fail, Chhichhore, Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh, Kill, Jab We Met और Vaazha जैसे टाइटल देखने को मिलने वाले है। वहीं कंपनी का यह भी दावा है कि हर साल 30,000 घंटे से ज्यादा नया कंटेंट इसमें जोड़ा भी जाते है।

इन नए बदलाव को लेकर कंपनी ने कहा कि यह “यह लॉन्च सिर्फ़ JioHotstar के बड़े एंटरटेनमेंट कलेक्शन को नए मार्केट तक ले जाने से कहीं ज़्यादा है, यह दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट को खोजने, देखने और उससे जुड़ने का एक नया तरीका लाता है। इसमें 12 से ज़्यादा भाषाओं और कई तरह की शैलियों (genres) में 1,60,000+ घंटे का कंटेंट शामिल है, साथ ही पर्सनलाइज़्ड रिकमेंडेशन, इंटरैक्टिव फ़ीचर, फ़्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन विकल्प और एक शानदार प्रोडक्ट अनुभव भी मिलता है।”

Bigg Boss में पहली बार विदेशों से LIVE वोटिंग

जैसा कि सभी को पता है कि JioHotstar का इंटरनेशनल लॉन्च सिर्फ कंटेंट तक सीमित नहीं है। इसमें Bigg Boss के फैंस के लिए भी बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि UK, Canada और Singapore में दर्शक पहली बार अलग-अलग भाषाओं में होने वाले Bigg Boss सीजन में LIVE वोटिंग कर सकते है। इसमें UK और Canada के दर्शकों को 24x7 LIVE Feed भी मिलेगा। वहीं Canada में Bigg Boss Hindi का कंटेंट टीवी प्रसारण से 7 दिन पहले देखने का विकल्प दिया जाने वाला है।

Anil Kapoor का नया गेम शो भी बनेगा आकर्षण

बताया जा रहा है कि Canada और Singapore के दर्शकों को Anil Kapoor होस्टेड India Ka Top 1 Percent भी देखने को मिलने वाला है। यह नया गेम शो प्रतियोगियों की लॉजिक और रीजनिंग को परखेगा। इसके अलावा Star Plus, Colors, Star Vijay, Asianet, Star Jalsha और Star Pravah जैसे JioStar चैनलों का कंटेंट भी इसमें उपलब्ध होगा। देखा जा रहा है कि इसमें Singapore और Canada में कुछ लोकप्रिय शोज को टीवी प्रसारण से पहले देखने की सुविधा मिलेगी जबकि UK में कई शोज टीवी के साथ-साथ देखे जा सकेंगे।

तीनों देशों में आएंगे नए सब्सक्रिप्शन प्लान

जानकारी में यह भी सामने आया है कि JioHotstar ने तीनों इंटरनेशनल मार्केट में पहली बार क्वार्टरली सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए हैं। जिसमें कंपनी बताती है कि नई कीमतें 2 सितंबर से प्रभावी होने वाली हैं।

इसको लेकर JioStar के इंटरनेशनल बिज़नेस हेड अमित मल्होत्रा ​​ने कहा, “पिछले दशक में स्ट्रीमिंग सर्विस के बीच मुकाबला इस बात पर रहा है कि किसका कैटलॉग कितना बड़ा है। हमारा मानना ​​है कि अब बड़ा मौका इस बात में है कि दर्शक एंटरटेनमेंट का अनुभव कैसे करते हैं, इसे नए सिरे से सोचा जाए, न सिर्फ़ यह कि वे क्या देखते हैं, बल्कि वे कैसे खोजते हैं, कैसे जुड़ते हैं और रियल टाइम में अनुभव को कैसे आकार देते हैं। दक्षिण एशियाई दर्शकों का भारतीय एंटरटेनमेंट से भाषाओं, पीढ़ियों और परिवारों के स्तर पर गहरा जुड़ाव है। साथ ही, दुनिया भर के दर्शक अब अपनी संस्कृति से अलग कहानियों और संस्कृतियों को भी देखना पसंद कर रहे हैं। हम इस बड़े और अब तक अनदेखे ग्लोबल दर्शकों के लिए कुछ नया करने का मौका देख रहे हैं न कि सिर्फ़ भारतीय स्ट्रीमिंग सर्विस को नए बाज़ारों में ले जाने का।”

उन्होंने आगे कहा, “जैसे-जैसे हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहे हैं, हमारा लक्ष्य यह दिखाना है कि जब स्ट्रीमिंग अनुभव में पहले दिन से ही बड़े पैमाने, भाषा, सांस्कृतिक विविधता, पर्सनलाइज़ेशन और दर्शकों की गहरी भागीदारी को शामिल किया जाता है, तो क्या-क्या संभव हो सकता है।”

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी