Jio का नया मैसेज। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Jio ने दी अपने ग्राहकों को चेतावनी, इस तरह का आएं मैसेज तो हो जाए सावधान!

Jio Alert On Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है। स्कैमर्स लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में Jio ने भी अपने ग्राहकों को सावधान रहने की सलाह दी है।

सिमरन सिंह

Jio Scam Alert: देश ही नहीं, पूरी दुनिया में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है। स्कैमर्स लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए Reliance Jio ने अपने सभी ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने मैसेज भेजकर बताया है कि कुछ साइबर अपराधी Jio के नाम पर फर्जी कॉल और मैसेज करके यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। साथ ही जियो ने ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी साझा किए हैं।

जियो ने दी यह बड़ी चेतावनी

जियो द्वारा भेजे गए आधिकारिक मैसेज में साफ लिखा है कि "व्यक्तिगत जानकारी साझा करने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से सावधान रहें।" कंपनी ने कहा कि धोखेबाज अक्सर यूजर्स को धमकाकर या लालच देकर OTP, बैंक डिटेल या अन्य संवेदनशील जानकारी लेने की कोशिश करते हैं, जिससे भारी नुकसान हो सकता है।

थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड न करें

Jio ने अपने ग्राहकों को विशेष रूप से चेताया है कि वे किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड न करें, खासकर तब जब कोई कॉल या मैसेज पर ऐसा करने के लिए कहे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि "जियो के प्रतिनिधि कभी भी आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेंगे।" ऐसे में अगर कोई आपको इस तरह की सलाह दे रहा है, तो तुरंत सावधान हो जाएं।

संदिग्ध लिंक से रहें दूर

Jio ने कहा है कि कंपनी की ओर से भेजे जाने वाले सभी लिंक सिर्फ MyJio ऐप या Jio.com पर ही रीडायरेक्ट होते हैं। इसलिए अगर कोई लिंक किसी अनजान वेबसाइट पर खुल रहा है, तो उसे तुरंत बंद कर दें और उस पर क्लिक करने से बचें। यह लिंक आपकी निजी जानकारी चुराने का तरीका हो सकता है।

फ्रॉड शक हो तो क्या करें?

  • अगर कोई व्यक्ति खुद को जियो का प्रतिनिधि बताकर ऑफर या लाभ देने का दावा करे, तो उसके बहकावे में न आएं।
  • कंपनी ने कहा है कि सभी वैध ऑफर और सर्विस की जानकारी MyJio ऐप में उपलब्ध है।
  • जियो ने सलाह दी है कि यदि किसी भी तरह का संदेह हो, तो यूजर MyJio ऐप में लॉगिन कर संबंधित जानकारी को सत्यापित कर सकते हैं।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!