Jio का नया प्लान यूजर्स के लिए है सही। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Jio का धमाकेदार प्लान: OTT सब्सक्रिप्शन के साथ 84 दिन की खास वैलिडिटी

Jio Plan: ऐसे प्रीपेड प्लान जो हर दिन हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री OTT एक्सेस की सुविधा दे, तो Jio का नया ₹1049 वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

सिमरन सिंह

Jio Plan: अगर आप एक ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं जो हर दिन हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री OTT एक्सेस की सुविधा दे, तो Jio का नया ₹1049 वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रिलायंस जियो ने इस प्लान को खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मनोरंजन और कनेक्टिविटी दोनों का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं।

वैधता और डेटा बेनिफिट्स

यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी कुल मिलाकर पूरे प्लान में 168GB डेटा। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रति दिन 100 SMS की सुविधा भी मौजूद है। यदि यूज़र निर्धारित 2GB डेटा सीमा पार कर लेते हैं, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।

OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस

इस प्लान की सबसे खास बात है इसमें मिलने वाला OTT बंडल एक्सेस, जो आमतौर पर अलग-अलग सब्सक्रिप्शन में महंगा पड़ता है। इस प्लान में शामिल हैं:

  • Amazon Prime Lite – 84 दिन के लिए वैध
  • SonyLIV
  • ZEE5
  • JioTV
  • JioHotstar – जिसमें JioCinema और Disney+ Hotstar मर्ज कंटेंट शामिल है (90 दिन के लिए वैध, एक बार के लिए)
  • “OTT सब्सक्रिप्शन रिचार्ज के बाद खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो जाएगा।”

अन्य अतिरिक्त फायदे

जियो इस प्लान के साथ कुछ और जबरदस्त फायदे भी दे रहा है, जैसे:

  • 50GB JioAICloud स्टोरेज
  • फ्री 5G डेटा (जहां नेटवर्क उपलब्ध है)
  • Amazon Prime Lite में एड के साथ Prime Video और फास्ट डिलीवरी का लाभ
  • JioHotstar – जो कि 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुआ नया मर्ज प्लेटफॉर्म है
  • “अगर आप इन सेवाओं को बिना रुकावट जारी रखना चाहते हैं, तो प्लान की समाप्ति से 48 घंटे पहले रिचार्ज जरूर कर लें।”

Airtel और Vi के प्लान्स की तुलना

Airtel का ₹979 प्लान एयरटेल भी 84 दिन के लिए एक बेहतरीन प्लान देता है जिसकी कीमत ₹979 है। इसमें:

  • रोज़ 2GB डेटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 100 SMS प्रतिदिन
  • और Airtel Xstream Play App के जरिए 22+ OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस

Vodafone Idea (Vi) का ₹979 प्लान

Vi का भी ₹979 वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें:

  • 2GB डेली डेटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा रोलओवर फीचर, जिससे हर हफ्ते बचा डेटा बाद में यूज़ हो सकता है

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर