Jio And Airtel के प्लान काफी ज्यादा अच्छे प्लान लेकर आ रहा है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Jio और Airtel के प्लान में फ्री मिलेगा एंटरटेनमेंट, Netflix और Disney+ Hotstar का लें मज़ा

फ्री ओटीटी ऐप्स और सब्सक्रिप्शन भी मिलती है। Airtel और Jio के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ मौके हैं, जिनकी मदद से आप मुफ्त में नेटफ्लिक्स और Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Jio और Airtel भारत में अपने प्लान के कारण लोगों के बीच मशहूर हैं। यह दोनों ही टेलीकॉम कंपनियाँ यूजर की सहूलियत के लिए शानदार बेनिफिट्स लेकर आती हैं और आजकल यूजर्स प्रीपेड प्लान की तलाश में रहते हैं, जिसमें फ्री ओटीटी ऐप्स और सब्सक्रिप्शन भी मिलती है। Airtel और Jio के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ मौके हैं, जिनकी मदद से आप मुफ्त में नेटफ्लिक्स और Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

549 का Airtel प्लान

Airtel के प्लान की कीमत 549 है और इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें Airtel Xtream Play Premium और विंक म्यूजिक जैसे ऐप्स की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 3GB डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी।

949 वाला Jio प्लान

Jio के इस प्लान की कीमत 949 है और इसके अंदर आपको Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud भी आपको मुफ्त में मिलने वाला है। अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा भी आपको 84 दिनों के लिए मिलेगी।

1039 का Airtel प्लान

Airtel का यह प्लान है, जिसके अंदर यूजर्स को Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा Airtel Xtream Play Premium और विंक म्यूजिक ऐप की भी सब्सक्रिप्शन मिलने वाली है। इसी के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, रोजाना 2GB डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा 84 दिनों के लिए मिलेगी।

1299 का Jio प्लान

Jio के 1299 के प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का मुफ्त एक्सेस भी आपको मिलने वाला है। अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा भी आपको दी जाएगी।

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें