Jio Plan जिसमें मिलेगा JioHotstar। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Jio का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹195 में पाएं JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और 15GB डेटा, जानें पूरा फायदा

Jio Hotstar Plan: Jio अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग कैटेगरी के कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है, जिसमें OTT के लिए कई प्लान शामिल है। जो यूजर्स के लिए कीमत के मामले में सही है।

सिमरन सिंह

Hotstar Subscription Cheap: Jio अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग कैटेगरी के कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है, जिनमें से एंटरटेनमेंट कैटेगरी खासतौर पर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कैटेगरी में लगभग एक दर्जन से ज्यादा प्लान शामिल हैं, जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इनमें JioHotstar वाले प्लान्स की डिमांड सबसे ज्यादा है, क्योंकि ये बेहद किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी साबित होते हैं।

JioHotstar प्लान्स: तीन रिचार्ज विकल्प

Jio फिलहाल JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ तीन प्रमुख रिचार्ज पेश कर रहा है। इन प्लान्स की मदद से यूजर्स बहुत कम कीमत में Hotstar का एक्सेस ले सकते हैं। कंपनी ने कई प्लान्स के साथ JioHotstar को एडिशनल ऑफर के तौर पर भी शामिल किया है, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध है। लेकिन यदि आप सबसे कम कीमत में सिर्फ Hotstar एक्सेस चाहते हैं, तो Jio का ₹195 वाला प्लान इस समय बेस्ट डील माना जा रहा है।

₹195 प्लान: कम कीमत में बड़ा फायदा

यह एक डेटा पैक है, लेकिन इसमें आपको सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि JioHotstar का 90 दिनों का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के फायदे

  • 15GB हाई-स्पीड डेटा
  • 90 दिन की वैलिडिटी
  • JioHotstar का 90-दिवसीय एक्सेस (मोबाइल + TV)
  • Hotstar सब्सक्रिप्शन एड-सपोर्टेड रहेगा

यहाँ सबसे खास बात यह है कि Hotstar के "Super" प्लान की कीमत जहां ₹149 से शुरू होती है, वहीं 90 दिनों वाले Super प्लान की कीमत ₹349 है। यानी आप सिर्फ ₹195 में वही सर्विस ले रहे हैं जो आमतौर पर ₹349 में मिलती है।

195 प्लान बनाम Hotstar Super प्लान

हालांकि दोनों प्लान्स में कुछ अंतर अवश्य हैं: Hotstar Super प्लान

  • दो स्क्रीन पर एक साथ स्ट्रीमिंग
  • बिना किसी टेलीकॉम पैक पर निर्भरता

Jio ₹195 प्लान

  • केवल एक स्क्रीन पर एक्सेस
  • एड-सपोर्टेड कंटेंट
  • JioSim यूजर्स के लिए उपलब्ध

फिर भी, कीमत के लिहाज से ₹195 वाला प्लान अधिक किफायती साबित होता है।

अन्य प्लान्स भी उपलब्ध

इस लिस्ट में JioHotstar एक्सेस के साथ ₹100 और ₹949 के प्लान भी शामिल हैं, जो अलग-अलग डेटा और वैलिडिटी विकल्प प्रदान करते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन