IRCTC के App में फिर आई परेशानी। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

IRCTC की वेबसाइट और ऐप में गड़बड़ी, यात्री हुए परेशान, उठाया बड़ा सवाल

इस महीने दूसरी बार है जब IRCTC की सेवाएं ठप पड़ी हैं। इससे पहले 9 दिसंबर को भी एक घंटे तक मेंटेनेंस के चलते यात्री परेशान हुए थे। तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया केवल एक दिन पहले उपलब्ध होती है

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 10 बजे की तत्काल टिकट बुकिंग के समय तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। यात्री जब प्लेटफॉर्म एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें "मेंटेनेंस गतिविधि के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकती" का एरर मैसेज मिला। इससे यात्रियों में रोष फैल गया।

तत्काल टिकट बुकिंग में आई समस्या

यह इस महीने दूसरी बार है जब IRCTC की सेवाएं ठप पड़ी हैं। इससे पहले 9 दिसंबर को भी एक घंटे तक मेंटेनेंस के चलते यात्री परेशान हुए थे। तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया केवल एक दिन पहले उपलब्ध होती है, और इस गड़बड़ी ने उन यात्रियों को खासा प्रभावित किया जो सुबह 10 बजे की टिकट बुकिंग की उम्मीद कर रहे थे। Downdetector वेबसाइट ने भी पुष्टि की कि IRCTC की वेबसाइट और ऐप के डाउन होने की कई शिकायतें दर्ज हुईं।

सोशल मीडिया पर फूटा यात्रियों का गुस्सा

तकनीकी खामी से परेशान यात्री सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने लगे। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि सिस्टम जानबूझकर बंद किया गया ताकि प्रीमियम टिकट बेचे जा सकें। एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जब वेबसाइट दोबारा शुरू हुई तो सभी तत्काल टिकट बुक हो चुके थे, और केवल महंगे प्रीमियम टिकट ही उपलब्ध थे।” इस पोस्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग किया गया। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

IRCTC की चुप्पी पर उठे सवाल

IRCTC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यात्री सवाल उठा रहे हैं कि क्या IRCTC की वेबसाइट सुबह 10-11 बजे के व्यस्त समय में भारी ट्रैफिक संभालने में सक्षम है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान