Apple Price Hike (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत

Apple Price Hike: नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बजट को हिला सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Apple जल्द ही iPhone के साथ अन्य प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा सकता है।

सिमरन सिंह

 iPhone 18 Pro Price: इस साल आप भी नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बजट को हिला सकती है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स अभी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि Apple जल्द ही अपने iPhone, iPad और अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। वहीं कंपनी के सीईओ टिम कुक पहले ही इस ओर इशारा कर चुके हैं कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत अब कंपनी पर भारी पड़ रही है। जिसको देखते हुए आने वाले महीनों में Apple डिवाइसेस खरीदना पहले से ज्यादा महंगा भी बन सकता है।

iPhone 18 लॉन्च से पहले बढ़ सकती हैं कीमतें

Bloomberg के चर्चित पत्रकार Mark Gurman ने दावा करते हुए बताया है कि Apple सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने से पहले कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संकेत दिया कि कंपनी जल्द ही इस संबंध में बड़ा फैसला भी लेने वाली है। लेकिन देखने वाली बात यह भी है कि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है पर इंडस्ट्री में इस संभावना को काफी गंभीरता से देखा जाने लगा है। वहीं इस बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि Apple अपने सालाना Back to School प्रमोशन के जरिए कीमत बढ़ोतरी के असर को कुछ हद तक कम दिखने की कोशिश भी कर सकती है।

टिम कुक ने क्यों जताई चिंता?

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में The Wall Street Journal को दिए अपने एक इंटरव्यू में टिम कुक ने कहा था कि कंपोनेंट्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से Apple पर ज्यादा दबाव बन रहा है। जिसको लेकर उन्होंने इस बात को भी माना था कि कंपनी अब तक इस बढ़े हुए खर्च को खुद झेल रही थी लेकिन स्थिति अब चुनौतीपूर्ण बनती दिख रही है। लेकिन इस बीच कुक ने उम्मीद भी जताई कि आने वाले समय में सप्लाई चेन की स्थिति बेहतर हो सकती है और बाजार धीरे-धीरे फिर से सामान्य बन सकता है।

AI बूम बना कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

विशेषज्ञ इस बदलाव की पहल को देखते हुए बताते है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग के कारण बड़ी टेक कंपनियां हाई-बैंडविड्थ डेटा सेंटर बनाने में भारी निवेश कर रही हैं। जिससे चिप और मेमोरी बनाने वालो का फोकस एंटरप्राइज ग्राहकों की ओर बढ़ गया है। जिसका नतीजा यह रहा है कि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए जरूरी मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की सप्लाई पर असर दिखने लगा है। वहीं इसको लेकर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कमी 2027 तक बनी रह सकती है।

iPhone 18 Pro हो सकता है 20,000 रुपये महंगा

TechInsights की रिपोर्ट में बताया गया है कि चिप्स की बढ़ती लागत का सीधा असर iPhone 18 सीरीज पर देखने को मिल सकता है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले करीब 20,000 रुपये तक बढ़ सकती है। ऐसे में यह होता है तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1.23 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। जिसको पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत से तुलना करते हुए देखे तो वह करीब 1.04 लाख रुपये थी। जिससे Apple यूजर्स को इस बार नया iPhone खरीदने के लिए ज्यादा बजट की तैयारी करनी पड़ सकती है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ