iPhone 18 को कब खरीद सकते है। iPhone 18 Pro (Source. X)
टेक्नॉलजी

iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग में बड़ा बदलाव, 12 सितंबर की आधी रात से शुरू हो सकती है बुकिंग, जानें Sale Date

iPhone 18 Pro Sale Date: Apple की अपकमिंग iPhone 18 Pro को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी 9 सितंबर को एक खास इवेंट में अगली पीढ़ी के iPhone Pro मॉडल्स से पर्दा उठा सकती है।

सिमरन सिंह

iPhone 18 Pro Pre-Order Date: Apple की अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। जिसको लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी 9 सितंबर को एक खास इवेंट में अगली पीढ़ी के iPhone Pro मॉडल्स से पर्दा उठा सकती है। जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि इस बार Apple अपनी प्री-ऑर्डर टाइमिंग में भी बदलाव कर सकता है।

रिपोर्ट बताती है कि दोनों नए iPhone की प्री-बुकिंग सामान्य शुक्रवार के बजाय 12 सितंबर की आधी रात Pacific Time से शुरू हो सकती है। लेकिन Apple ने अभी इस शेड्यूल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इन तारीखों को फिलहाल रिपोर्ट और अनुमान के तौर पर ही देखना बेहतर होगा।

12 सितंबर को शुरू हो सकती है iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग

Forbes की रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को 12 बजे Pacific Time से शुरू हो सकते हैं। यह समय Eastern Time के हिसाब से सुबह 3 बजे और UK में सुबह 8 बजे होगा। वहीं रिपोर्ट में इस संभावित बदलाव को 11 सितंबर से भी जोड़कर देखा जा रहा है जो अमेरिका में 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी है। Apple का 9 सितंबर का इवेंट सुबह 10 बजे Pacific Time यानी UK समय के अनुसार शाम 6 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

पहली बार फोल्डेबल iPhone पर भी नजर

Apple के इस इवेंट में iPhone 18 Pro मॉडल्स के अलावा कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश किए जाने की उम्मीद है। लेकिन इसकी बिक्री को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में इसके Pro मॉडल्स के साथ बिक्री शुरू होने की बात कही गई है जबकि दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक फोल्डेबल iPhone की प्री-बुकिंग सितंबर के बाद के हिस्से में शुरू हो सकती है। इसके अलावा नए Apple Watch मॉडल्स के भी लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

iOS 27 भी जल्द हो सकता है रिलीज

जानकारी में यह भी सामने आया है कि नए iPhones के साथ Apple अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला वर्जन iOS 27 भी जारी कर सकता है। जिसको लेकर Forbes का कहना है कि इसकी संभावित रिलीज डेट 14 सितंबर हो सकती है। लेकिन यह तारीख भी अभी आधिकारिक नहीं है। वहीं iOS 27 के उन्हीं iPhone मॉडल्स को सपोर्ट करने की उम्मीद है जो iOS 26 के साथ कम्पैटिबल हैं। इसमें iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल शामिल हो सकते हैं। साथ ही कुछ नए फीचर्स हार्डवेयर जरूरतों के कारण केवल नए iPhone मॉडल्स तक सीमित रह सकते हैं।

18 सितंबर से बिक्री शुरू होने की उम्मीद

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है। जिसमें Apple अपने स्टोर्स में स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बिक्री शुरू कर सकता है। वहीं नए iPhones के रिव्यू बिक्री से पहले सामने आने की उम्मीद है और रिपोर्टेड शेड्यूल के आधार पर ये 15 या 16 सितंबर को प्रकाशित हो सकते हैं। लेकिन अभी के लिए 9 सितंबर लॉन्च, 12 सितंबर प्री-ऑर्डर और 18 सितंबर बिक्री की तारीखें रिपोर्टेड हैं। पर Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही पूरा शेड्यूल को पक्का माना जाएगा।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे