iPhone 17 Pro Max पर शानदार ऑफर। Source. gemini
टेक्नॉलजी

iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, 11 हजार से ज्यादा की बचत, कीमत होगी काफी कम

iPhone 17 Pro Vijay Sales: Apple की नई iPhone 18 Pro जल्द ही लॉन्च होने वाला है और उससे पहले पिछले मॉडल पर भारी डिस्काउंट देखनेको मिल रहा है।

सिमरन सिंह

iPhone 17 Pro Discount: Apple की नई iPhone 18 Pro जल्द ही लॉन्च होने वाला है और उससे पहले पिछले मॉडल पर भारी डिस्काउंट देखनेको मिल रहा है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से Pro मॉडल खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो यह ऑफर आपके लिए वो मौका लेकर आ गया है। बता दें कि iPhone 17 Pro को कंपनी ने 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अब Vijay Sales पर बैंक ऑफर समेत इसे काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

Vijay Sales को लेकर बताए को अभी के लिए इसमें iPhone 17 Pro की कीमत 1,29,590 रुपये बताई जा रही है। जिसका सीधा मतलब है कि लॉन्च प्राइस के मुकाबले इसपर करीब 5,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं अगर ग्राहक इस बैंक ऑफर का लाभ उठाता है तो प्रभावी कीमत घटकर करीब 1,23,600 रुपये तक पहुंच सकती है। जो लॉन्च कीमत की तुलना में कुल बचत 11 हजार रुपये से ज्यादा कि होते हुए दिखती है। लेकिन बैंक ऑफर की पात्रता और शर्तें भुगतान से पहले जरूर जांच लें।

एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प

iPhone 17 Pro खरीदने वालों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत को और कम किया जा सकता है। पुराने फोन की वैल्यू उसके मॉडल, कंडीशन और एक्सचेंज नियमों पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा Vijay Sales 6 महीने के लिए 20,931 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है। हालांकि, ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि EMI विकल्प के साथ प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क लागू हो सकते हैं। इसलिए अंतिम भुगतान राशि देखकर ही डील फाइनल करना बेहतर रहेगा।

अभी खरीदें या iPhone 18 Pro का करें इंतजार?

अगर आपका लक्ष्य नया और लेटेस्ट Pro मॉडल खरीदना है, तो iPhone 18 Pro का इंतजार करना ज्यादा समझदारी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सीरीज में A20 Pro चिप, वेरिएबल-अपरचर प्राइमरी कैमरा, छोटा Dynamic Island और Apple का C2 मॉडेम जैसे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरी तरफ, नए iPhone के लॉन्च के बाद iPhone 17 Pro की कीमत पर और कटौती या नए ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। इसलिए अगर आपको फोन तुरंत नहीं चाहिए, तो कुछ समय इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है। लेकिन तत्काल Pro iPhone खरीदना है, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ iPhone 17 Pro भी एक आकर्षक विकल्प बन गया है।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन