Android 16 को कैसे करें अपने फोन में install. (सौ. Google Blog) 
टेक्नॉलजी

Android 16 QPR1 Beta लॉन्च: नोटिफिकेशन से लेकर एक्सेसिबिलिटी तक, जानिए क्या-क्या है खास

Google लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के QPR1 Beta 2 वर्जन को रोलआउट कर दिया है। यह अभी स्थिर वर्जन नहीं है, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण अपडेट्स और नया इंटरफेस शामिल किए गए है।

सिमरन सिंह

Google ने अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के QPR1 Beta 2 वर्जन को आधिकारिक रूप से रोलआउट कर दिया है। हालांकि, यह अभी स्थिर (स्टेबल) वर्जन नहीं है, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण अपडेट्स और नया इंटरफेस शामिल है, जिसे सबसे पहले Pixel यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

डिजाइन और एक्सेसिबिलिटी में बड़ा सुधार

Android 16 QPR1 Beta 2 खास तौर पर डिजाइन और एक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। इसके अलावा रियल टाइम नोटिफिकेशन, लाइव अपडेट्स और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस भी इस बीटा वर्जन का हिस्सा हैं।

सपोर्टेड डिवाइसेज़ की लिस्ट

यह अपडेट कुछ चुनिंदा Pixel डिवाइसों के लिए उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं:

  • Pixel 6, 6 Pro, 6a
  • Pixel 7, 7 Pro, 7a
  • Pixel 8, 8 Pro, 8a
  • Pixel Tablet, Pixel Fold
  • Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL, 9 Pro Fold, 9a

ऐसे करें Android 16 Beta Program में शामिल

अगर आपके पास सपोर्टेड Pixel डिवाइस है, तो आप android.com/beta पर जाकर Beta Program में भाग ले सकते हैं। Google अकाउंट से लॉगिन करें, अपनी डिवाइस चुनें और निर्देशों का पालन करें। बीटा इंस्टॉलेशन में लगभग 1 घंटे तक का समय लग सकता है।

लाइव अपडेट्स और रियल टाइम नोटिफिकेशन

Android 16 का एक प्रमुख फीचर है—“ऐप खोले बिना लाइव अपडेट देखना”। उदाहरण के लिए, अगर आप Zomato, Swiggy या Blinkit से कोई ऑर्डर करते हैं, तो उसकी रियल टाइम ट्रैकिंग स्क्रीन पर बिना ऐप खोले दिखेगी।

मैन्युफैक्चरर्स के साथ हो रहा सहयोग

Google ने बताया कि वह Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर Now Bar और Live Alerts जैसे फीचर्स पर काम कर रहा है।

Hearing Aids का इनबिल्ट सपोर्ट

Android 16 में हियरिंग एड डिवाइसेज़ के लिए बिल्ट-इन सपोर्ट जोड़ा गया है। इससे सुनने में परेशानी झेल रहे यूजर्स को शोरगुल भरे माहौल में भी स्पष्ट आवाज सुनने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी