instagram पर बच्चों को कैसे रखें सेफ। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Instagram का नया 'Teen Account' फीचर लॉन्च, बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी होगी मजबूत

फायदा उठाकर बच्चे मोबाइल फोन में घंटों इंस्टाग्राम चलाते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Instagram ने एक नया 'Teen Account' फीचर पेश किया है, जिससे छोटे बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को बढ़ाया जा सके।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आजकल बच्चों और युवाओं में Instagram Reels का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। माता-पिता के काम में व्यस्त होने का फायदा उठाकर बच्चे मोबाइल फोन में घंटों इंस्टाग्राम चलाते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Instagram ने एक नया 'Teen Account' फीचर पेश किया है, जिससे छोटे बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को बढ़ाया जा सके।

बच्चों की सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी है 'Teen Account' फीचर?

Instagram का नया फीचर बच्चों को अनवांटेड इंटरैक्शन और आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने के लिए लाया गया है। इस फीचर के तहत नाबालिगों को हिंसक और अश्लील सामग्री देखने से रोका जाएगा। हाल ही में, भारत सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून में यह स्पष्ट किया था कि नाबालिग बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। इसी दिशा में कदम उठाते हुए Meta ने Instagram पर Teen Accounts लॉन्च किया है।

माता-पिता को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

अब माता-पिता अपने बच्चों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए Instagram में कई नए पैरेंटल कंट्रोल टूल्स जोड़े गए हैं–

  • चैट इनसाइट: माता-पिता देख सकेंगे कि उनका बच्चा इंस्टाग्राम पर किससे चैट कर रहा है।
  • टाइम लिमिट: बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण के लिए डेली लिमिट सेट करने का विकल्प मिलेगा। जब बच्चे 60 मिनट से ज्यादा इंस्टाग्राम चलाएंगे, तो उन्हें रिमाइंडर मिलेगा।
  • अप्रूव परमिशन: 16 साल से कम उम्र के बच्चे अगर अकाउंट की सेफ्टी सेटिंग्स बदलना चाहेंगे, तो उन्हें माता-पिता की अनुमति लेनी होगी।

Teen Account में क्या होगा खास?

  • स्लीप मोड: यह रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एक्टिव रहेगा, जिससे इस दौरान कोई नोटिफिकेशन नहीं आएंगे।
  • ऑटो-रिप्लाई फीचर: रात के समय मैसेज का ऑटोमेटिक रिप्लाई दिया जाएगा।
  • सेंसेटिव कंटेंट ब्लॉक: सर्च रिजल्ट, फीड और रील्स में संवेदनशील कंटेंट नहीं दिखेगा।
  • टैग और मेंशन नियंत्रण: बच्चे केवल उन्हीं लोगों को टैग और मेंशन कर पाएंगे, जिन्हें वो पहले से फॉलो कर रहे हैं।

नए अकाउंट के लिए नए नियम

  • 13 से 17 साल के बच्चे जब नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाएंगे, तो वह डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रहेगा।
  • 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पब्लिक अकाउंट सेट करने के लिए माता-पिता की परमिशन लेनी होगी।
  • जबकि 16 से 17 साल के टीनेजर्स बिना अनुमति के अपने अकाउंट को पब्लिक कर सकते हैं।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल