Instagram (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: अब गलती वाला कमेंट भी होगा ठीक, 15 मिनट में बदलें अपनी बात

Instagram Update: इंस्टाग्राम ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर्स अपने किए गए कमेंट को पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे।

सिमरन सिंह

Instagram Comment Edit: सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर्स अपने किए गए कमेंट को पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे। यह नया अपडेट खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो जल्दबाजी में टाइपिंग मिस्टेक कर बैठते हैं।

15 मिनट में कई बार बदल सकेंगे कमेंट

Instagram के इस नए फीचर के तहत यूजर्स अपने कमेंट को पोस्ट करने के बाद 15 मिनट के भीतर कई बार एडिट कर सकते हैं। कंपनी ने एडिट करने की संख्या पर कोई लिमिट नहीं रखी है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार बार-बार सुधार कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब छोटी-मोटी गलतियों के लिए कमेंट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से अपने शब्दों को बेहतर बना सकते हैं और सही तरीके से अपनी बात रख सकते हैं।

कैसे करें कमेंट एडिट? जानें आसान तरीका

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। जब आप कोई कमेंट पोस्ट करेंगे, तो उसके नीचे आपको "Edit" का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही एक पॉप-अप खुलेगा, जहां आप अपने टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं और फिर उसे सेव कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने कमेंट में टेक्स्ट के साथ कोई इमेज भी डाली है, तो आप केवल टेक्स्ट को ही बदल पाएंगे, इमेज को नहीं।

एडिटेड कमेंट पर दिखेगा खास लेबल

इंस्टाग्राम ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक खास फीचर भी जोड़ा है। जब भी आप किसी कमेंट को एडिट करेंगे, तो उसके साथ ग्रे रंग का "Edited" लेबल दिखाई देगा। इससे दूसरे यूजर्स को पता चल जाएगा कि कमेंट में बदलाव किया गया है।

लंबे इंतजार के बाद आया यह फीचर

इंस्टाग्राम ने पोस्ट के कैप्शन को एडिट करने का विकल्प पहले ही दे दिया था, लेकिन कमेंट एडिट करने की सुविधा अब जाकर जोड़ी गई है। यह बदलाव करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद आया है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

एक कमी भी रह गई हिस्ट्री नहीं मिलेगी

हालांकि यह फीचर काफी उपयोगी है, लेकिन इसमें एक कमी भी है। यूजर्स एडिट किए गए कमेंट की पुरानी हिस्ट्री नहीं देख पाएंगे। यानी आपने पहले क्या लिखा था, इसका रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होगा।

अब Instagram इस्तेमाल करना होगा और आसान

इस नए अपडेट के साथ इंस्टाग्राम यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और सुविधा मिल रही है। खासकर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन