Instagram (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Instagram Earnings: 10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? जानिए Instagram से पैसे कमाने का पूरा गणित

Instagram Earnings: अब सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन चुका है। Reels और शॉर्ट वीडियो के जरिए लोग पैसे भी कमा सकते है।

सिमरन सिंह

Instagram 10k views income: आज के डिजिटल दौर में Instagram अब सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन चुका है। Reels और शॉर्ट वीडियो के जरिए लोग न सिर्फ पहचान बना रहे हैं, बल्कि अच्छी-खासी इनकम भी कर रहे हैं। ऐसे में नए क्रिएटर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर Instagram पर 10 हजार व्यूज आने पर कितनी कमाई होती है और पैसे आखिर कहां से आते हैं।

क्या Instagram खुद देता है व्यूज के पैसे?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि भारत में Instagram हर यूजर को व्यूज के बदले सीधे पैसे नहीं देता। यानी सिर्फ किसी Reel पर 10 हजार व्यूज पूरे होने से आपके अकाउंट में अपने आप पैसे नहीं आते। कमाई पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आप Instagram को किस तरीके से मोनेटाइज कर रहे हैं। कुछ देशों में Instagram का बोनस प्रोग्राम चलता है, लेकिन भारत में फिलहाल यह सभी क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

ब्रांड डील से होती है असली कमाई

Instagram पर ज्यादातर क्रिएटर्स की मुख्य कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है। अगर आपकी Reel पर 10 हजार व्यूज आते हैं और आपकी ऑडियंस एक्टिव है, तो कोई ब्रांड आपको प्रमोशनल पोस्ट या Reel के लिए पैसे ऑफर कर सकता है। आमतौर पर 10 हजार व्यूज वाले छोटे क्रिएटर को 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक मिल सकते हैं। हालांकि यह रकम आपकी niche, फॉलोअर्स की क्वालिटी और एंगेजमेंट पर निर्भर करती है।

Affiliate लिंक से कमाई का पावरफुल तरीका

Instagram से कमाई का एक और पॉपुलर तरीका Affiliate Marketing है। इसमें आपको किसी प्रोडक्ट या सर्विस का लिंक शेयर करना होता है। अगर आपकी Reel पर 10 हजार व्यूज आते हैं और लोग उस लिंक के जरिए खरीदारी करते हैं, तो आपको कमीशन मिलता है। कई मामलों में यह कमाई ब्रांड डील से भी ज्यादा हो सकती है, बशर्ते आपकी ऑडियंस उस प्रोडक्ट में दिलचस्पी रखती हो।

कौन-से फैक्टर तय करते हैं आपकी कमाई

Instagram पर इनकम सिर्फ व्यूज की संख्या से तय नहीं होती। इसमें आपकी कंटेंट कैटेगरी, ऑडियंस किस देश की है, Reel पर मिलने वाले लाइक, कमेंट और शेयर, और आपके अकाउंट की भरोसेमंद छवि अहम भूमिका निभाती है। अगर 10 हजार व्यूज के साथ आपकी Reel पर अच्छा एंगेजमेंट है, तो आपकी कमाई की संभावना काफी बढ़ जाती है।

ज्यादा कमाई के लिए क्या करें?

अगर आप Instagram से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो लगातार क्वालिटी कंटेंट बनाना जरूरी है। एक तय niche चुनें, ऑडियंस से जुड़कर बातचीत करें और ट्रेंडिंग फॉर्मेट्स को समझें। जैसे-जैसे आपके व्यूज और भरोसा बढ़ेगा, वैसे-वैसे ब्रांड्स खुद आपसे संपर्क करने लगेंगे।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं