Women Social Media Users (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

भारत के युवा रोज 2 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर, लड़कियां लड़कों से 47% आगे

Women Social Media Users: अब सोशल मीडिया सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जिसमें लोगो सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक Instagram, Facebook, YouTube और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहते हैं।

सिमरन सिंह

Youth And Women Social Media Report: डिजिटल दौर के आने से अब सोशल मीडिया सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जिसमें लोगो सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक Instagram, Facebook, YouTube और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहते हैं। लेकिन एक रिपोर्ट ने सब की आंखें फिर से खुल दी है।

बता दें कि VTION और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) की रिपोर्ट में सामने आया कि भारत के बड़े शहरों में रहने वाले 18 से 24 साल के युवा हर दिन औसतन 120 मिनट मतलब 2 घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया चलाते है। जो कि औसत सोशल मीडिया उपयोग से काफी अधिक है। इतना ही नहीं आम भारतीय प्रतिदिन करीब 1 घंटा 38 मिनट सोशल मीडिया को चला रहा है।

युवाओं की पहली पसंद बना सोशल मीडिया

रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि सबसे कम उम्र के इंटरनेट यूजर्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा समय बिता रहे है। जो अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा लेकिन अब जानकारी, नेटवर्किंग और ट्रेंड्स से जुड़े रहने का प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 35 साल या उससे अधिक उम्र के लोग सोशल मीडिया की तुलना में मनोरंजन से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा दिखाई दे रहे है। वहीं इस उम्र के लोग औसतन रोजाना 77.2 मिनट मनोरंजन वाले कंटेंट देखते हैं।

लड़कियां सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव

सोशल मीडिया पर वायरल इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 18 से 24 साल की उम्र की लड़कियां, लड़कों की तुलना में सोशल मीडिया पर 47 प्रतिशत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। जिससे यह तो साफ होता है कि युवा महिलाओं के बीच सोशल प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें उनका कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन कम्युनिटी और डिजिटल नेटवर्किंग करना शामिल हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग में भी महिलाएं आगे

सोशल मीडिया तक ही महिलाओं का जोर नहीं चल रहा लेकिन अब ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी महिलाओं की भागीदारी जोरों से दिख रही है। जिसमें 25 से 34 साल की उम्र की महिलाएं रोजाना औसतन 35.2 मिनट इन प्लेटफॉर्म्स पर बिताती हैं लेकिन इस तुलना में पुरुषों का औसत समय 24.8 मिनट का ही है और इस वजह को Blinkit, Meesho और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर महिला यूजर्स की हिस्सेदारी पुरुषों से अधिक होने का कारण बताया जाता है।

AI ऐप्स की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल

देखा तो यह भी जा रहा है कि अब के समय में सोशल मीडिया के मासिक सक्रिय यूजर्स में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसमें देखा गया कि मैसेजिंग ऐप्स पर लोग रोजाना औसतन 58.6 मिनट बिताते हैं और यह हिस्सेदारी सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऐप्स में देखी गई। जिसमें यूजर की संख्या 100 प्रतिशत से भी ज्यादा तक जा रही है जो साफ तौर पर भविष्य में AI और सोशल मीडिया दोनों ही डिजिटल लाइफस्टाइल को लोगों के लिए जरूरी बनाता है।

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता