फैंटेसी गेम्स, फोटो - एआई इमेज  
टेक्नॉलजी

भारत के आधे लोग नहीं जानते Dream11 या MPL जैसे फैंटेसी गेम्स Legal हैं या Illegal? यहां जानिए आपके लिए कितना है सेफ

Fantasy Gaming Kya Hai: फैंटेसी गेमिंग एक स्किल-आधारित गेमिंग प्लैटफॉर्म है, जहां यूजर्स अपने स्पोर्ट्स नॉलेज और गेम रणनीति का इस्तेमाल करके असली खिलाड़ियों की वर्चुअल टीम बनाने का काम करते हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : IPL का 18वां सीजन जारी है। इस बीच Dream11 और My11Circle जैसे कई फैंटेसी गेमिंग प्लैटफॉर्म्स के विज्ञापन इन दिनों खूब देखने को मिल रही है। इन विज्ञापनों में आपको यह भी देखने को मिलता है कि कुछ लोगों रातों-रात अमीर बन जाते हैं।

हालांकि, यह सच भी है कि फैंटेसी गेमिंग आज के समय में ऑनलाइन एंटरटेनमेंट और कमाई का शानदार जरिया बनता जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये फैंटेसी गेम्स हमारे देश में लीगल है या नहीं?

दरअसल, भारत में Dream11, My11Circle, MPL, Halaplay, FanFight जैसी फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। क्रिकेट के अलावा, फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल और अन्य खेलों पर आधारित ये गेमिंग प्लैटफॉर्म्स यूजर्स को अपनी खुद की वर्चुअल टीम बनाने और असली मैचों के आधार पर इनाम पाने का मौका देता है। आज के इस आर्टिकल में इन्हीं फैंटसी प्लैटफॉर्म्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

पहले समझिए क्या है फैंटेसी गेमिंग?

फैंटेसी गेमिंग एक स्किल-आधारित गेमिंग प्लैटफॉर्म है, जहां यूजर्स अपने स्पोर्ट्स नॉलेज और गेम रणनीति का इस्तेमाल करके असली खिलाड़ियों की वर्चुअल टीम बनाने का काम करते हैं। यहां पर हर खिलाड़ी के रियल-टाइम परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ पॉइंट्स मिलते हैं। खास बात यह है कि इस पॉइंट्स टेबल में हाई स्कोर करने वाले यूजर्स को कैश प्राइज और अन्य इनाम दिए जाते हैं।

क्या भारत में फैंटेसी गेमिंग है लीगल?

भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स पूरी तरह से कानूनी है, क्योंकि इसे “गेम ऑफ स्किल” माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट्स ने इसे वैध घोषित कर दिया है। हालांकि, कुछ राज्यों (जैसे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, ओडिशा, नागालैंड और सिक्किम) में इस पर पाबंदी लगाई गई है। देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जिम्मेवारी से खेलने में ही है समझदारी

फैंटेसी गेमिंग न सिर्फ एंटरटेंमेंट बल्कि स्किल-बेस्ड कमाई का एक शानदार जरिया बन गया है। अगर आप खेलों में रुचि रखते हैं और गेमिंग स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो फैंटेसी गेमिंग में हाथ आजमाना फायदेमंद हो सकता है। पर इसके लिए स्मार्ट रिसर्च और सही रणनीति बेहद जरूरी है। इस गेम में इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी आदत भी पड़ सकती है। ऐसे में अपना नफा-नुकसान समझते हुए इसे जिम्मेवारी और समझदारी के साथ खेला जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर - नवभारतलाइवडॉटकॉम की टीम इस कंटेंट को केवल आपकी जानकारी के लिए तैयार की है। फैंटेसी गेमिंग में आप अपनी समझदारी और एक्सपर्ट की सलाह से पैसे लगाएं और टीम बनाएं।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!