UPI में क्या कुछ होगा नया जानें सब। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, इस दिन कुछ घंटों के लिए बाधित रहेंगी सेवाएं

इस दौरान ग्राहक UPI के जरिए कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, इसका प्रभाव मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर भी पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह व्यवधान केवल कुछ घंटों तक ही रहेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: अगर आप UPI का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। देश के एक प्रमुख निजी बैंक HDFC बैंक ने घोषणा की है कि इस हफ्ते कुछ घंटों के लिए उसकी UPI सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। इस दौरान ग्राहक UPI के जरिए कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, इसका प्रभाव मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर भी पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह व्यवधान केवल कुछ घंटों तक ही रहेगा।

HDFC बैंक की UPI सेवाएं कब रहेंगी बंद?

HDFC बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना में बताया कि 8 फरवरी को रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक उसकी UPI सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित रहेंगी:

  • HDFC बैंक के करंट और सेविंग अकाउंट से UPI ट्रांजेक्शन नहीं होंगे।
  • RuPay क्रेडिट कार्ड से जुड़े UPI भुगतान संभव नहीं होंगे।
  • HDFC बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए UPI पेमेंट नहीं किया जा सकेगा।
  • HDFC बैंक से जुड़े थर्ड-पार्टी ऐप्स (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm) के माध्यम से ट्रांजेक्शन नहीं हो पाएंगे।
  • HDFC बैंक के जरिए मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन भी बाधित रहेंगे।

क्यों की जा रही है यह अस्थायी रुकावट?

बैंक ने बताया कि यह सिस्टम अपग्रेड और मेंटेनेंस के कारण किया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके। इस दौरान ग्राहकों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने सुझाव दिया है कि ग्राहक जरूरी ट्रांजेक्शन पहले ही निपटा लें या फिर जरूरत पड़ने पर एटीएम से कैश निकाल लें। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

डिजिटल पेमेंट में UPI का दबदबा

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा जरिया UPI बन चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में डिजिटल ट्रांजेक्शन में UPI की हिस्सेदारी 34% थी, जो अब बढ़कर 83% तक पहुंच गई है। यानी, देश में हर 100 डिजिटल पेमेंट में से 83 UPI के माध्यम से किए जाते हैं।

UPI के अलावा, बाकी 17% ट्रांजेक्शन अन्य माध्यमों जैसे NEFT, RTGS, IMPS, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए किए जाते हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल