UPI New Rule 2026 (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

अब तुरंत पैसे ट्रांसफर पर लगेगा ब्रेक, 10,000 से ज्यादा UPI भेजने पर 1 घंटे की देरी

UPI New Rule 2026: UPI अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ सकता है। जहां अब तक UPI की पहचान तुरंत पैसे ट्रांसफर रही है, वहीं अब इस स्पीड पर थोड़ी लगाम लग सकती है।

सिमरन सिंह

UPI Transaction Limit: भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा नाम बन चुका UPI अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ सकता है। जहां अब तक UPI की पहचान तुरंत पैसे ट्रांसफर रही है, वहीं अब इस स्पीड पर थोड़ी लगाम लग सकती है। दरअसल, Reserve Bank of India (RBI) ने एक नया प्रस्ताव जारी किया है, जिसका मकसद बढ़ते डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाना है।

₹10,000 से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर 1 घंटे की देरी

  • RBI के प्रस्ताव के मुताबिक, अगर कोई यूजर ₹10,000 से अधिक का UPI ट्रांसफर करता है, तो वह ट्रांजैक्शन तुरंत पूरा नहीं होगा।
  • पैसे भेजने वाले के खाते से रकम तुरंत कट जाएगी, लेकिन पाने वाले के खाते में यह राशि करीब 1 घंटे बाद पहुंचेगी।
  • इस दौरान सबसे खास बात यह है कि भेजने वाला चाहे तो इस ट्रांजैक्शन को 1 घंटे के भीतर कैंसिल भी कर सकता है।

सिर्फ P2P ट्रांसफर पर लागू होगा नियम

यह नया नियम सिर्फ पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर पर लागू होगा। यानी अगर आप किसी दुकान पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं, तो उस पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। आपके रोजमर्रा के छोटे-मोटे भुगतान पहले की तरह तुरंत ही पूरे होते रहेंगे।

साइबर ठगी पर लगेगी लगाम

RBI का मानना है कि यह बदलाव डिजिटल ठगी को रोकने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आजकल साइबर अपराधी कुछ ही मिनटों में पैसे को कई खातों में ट्रांसफर करके कैश निकाल लेते हैं, जिससे रिकवरी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में 1 घंटे की देरी फ्रॉड को रोकने का एक मजबूत हथियार बन सकती है।

गोल्डन आवर देगा सोचने का मौका

RBI इस 1 घंटे की देरी को "गोल्डन आवर" मान रहा है। इस समय के दौरान यूजर को यह समझने का मौका मिलेगा कि ट्रांजैक्शन सही है या नहीं। अगर कोई धोखाधड़ी का शक होता है, तो वह तुरंत ट्रांजैक्शन कैंसिल कर सकता है।

रोजमर्रा के पेमेंट्स पर नहीं पड़ेगा असर

इस प्रस्ताव का असर आपके डेली पेमेंट्स पर नहीं पड़ेगा। ऑटो-डेबिट, सब्सक्रिप्शन और छोटे ट्रांजैक्शन पहले की तरह ही चलते रहेंगे। खासतौर पर अनजान व्यक्ति को पैसे भेजते समय यह नियम ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगा।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा