एक समय ऐसा आएगा जिसमें इंसान Mars पर रह सकते है (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

Mars पर हरे हो जाएंगे इंसान, वैज्ञानिकों ने किया अनोखा दावा।

मंगल ग्रह पर एक दिन इंसान जरूर रहेंगे, ऐसा वैज्ञानिकों का कहना है, जिसके बारे में एक नई रिसर्च सामने आई है। इसमें वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर रहने के दौरान इंसानों का रंग-रूप कैसे बदलेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. काफी लंबे समय से वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं। जिसमें ग्रह पर पानी ढूंढने से लेकर इंसानों के रहने तक की रिसर्च हो रही है, लेकिन अभी तक किसी तरह के परिणाम सामने नहीं आए हैं। लेकिन अब विशेषज्ञों ने कुछ नई खोज करके दिखाई है, जिसमें इंसानों के रहने और उनके रंग-रूप को लेकर कुछ बातें साफ की गई हैं।

इंसानों का रंग हो जाएगा हरा

मंगल ग्रह पर इंसानों के बसने पर वैज्ञानिकों ने कुछ रिसर्च की, जिसके बाद उन्होंने कहा है कि मंगल पर रहने वाले इंसानों का रंग बदलकर हरा हो सकता है। अध्ययन के अनुसार बताया गया कि मंगल पर कम गुरुत्वाकर्षण बल और उच्च विकिरण से उत्परिवर्तन की स्थिति बनेगी, जिससे त्वचा का रंग हरा और आंखों की दृष्टि जाने की घटना हो सकती है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी की तुलना में मंगल एक छोटा ग्रह है। इसके गुरुत्वाकर्षण हमारे ग्रह से 30% कम है, जिस वजह से ऐसा हो सकता है।

कब इंसानों का मंगल पर होगा रहना

फिलहाल इस बारे में तो कोई रिसर्च सामने नहीं आई है कि इंसान कब तक मंगल ग्रह पर जाकर बस सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों की रिसर्च में यह दावा जरूर किया गया है कि यदि सब कुछ सही रहा और वैज्ञानिक अपने नए आविष्कारों के साथ इस मुकाम तक पहुंच जाएं, जिसमें वे मंगल ग्रह पर भी पृथ्वी जैसा माहौल बना पाए, तो एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब इंसान मंगल पर भी रह सकेगा।

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट