Google ने लॉन्च किया Pixel Drop का अपडेट। Source. Google Blog
टेक्नॉलजी

Google Pixel Drop नवंबर 2026: Pixel 10 में आया Rambler AI, अब पुराने फोन में भी मिलेंगे नए फीचर्स

Pixel 10 Rambler AI: Google ने नया Pixel Drop अपडेट को जारी कर दिया है। जिसमें Pixel स्मार्टफोन, Pixel Watch और दूसरे डिवाइस के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Google का फोकस AI और फोन को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने पर है।

  • इसमें Rambler AI, Create My Widget और Pixel Search जैसे फीचर्स शामिल हैं।

  • रोलआउट 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है और कुछ हफ्तों में डिवाइस में आएगा।

Google Pixel Update November 2026: Google ने नवंबर 2026 का नया Pixel Drop अपडेट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस अपडेट में कंपनी ने Pixel स्मार्टफोन, Pixel Watch और दूसरे डिवाइस के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। जिसकी खास बात यह है कि इस बार Google का फोकस AI और फोन को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने पर है। इसमें Rambler AI, Create My Widget और Pixel Search जैसे फीचर्स शामिल हैं।

साथ ही Google ने इसको लेकर कहा है कि अपडेट का रोलआउट 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है और आने वाले कुछ हफ्तों में योग्य डिवाइस तक पहुंच जाएगा। लेकिन सभी फीचर्स हर Pixel फोन में उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी उपलब्धता डिवाइस और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग रहेगी।

Rambler AI से आवाज को टेक्स्ट में बदलना होगा आसान

इस अपडेट का खास फीचर Rambler है जो Pixel 10 सीरीज में Gemini Intelligence के साथ आया है। इसकी मदद से यूजर बोलकर मैसेज लिख सकते हैं और AI बातचीत के दौरान इस्तेमाल होने वाले Um जैसे अनावश्यक शब्दों को हटा सकता है। यह बोले गए विचारों को ज्यादा स्पष्ट और व्यवस्थित टेक्स्ट में बदलने में मदद करता है।

वहीं इससे उन लोगों को फायदा होगा जो लंबे मैसेज टाइप करने के बजाय वॉइस टाइपिंग का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा Pixel 10 यूजर्स को Gemini के जरिए कुछ रोजमर्रा के काम पूरे करने और जरूरत के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा भी मिलेगी।

Create My Widget से खुद बनाएं कस्टम विजेट

Google ने Create My Widget फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक होम स्क्रीन के लिए कस्टम विजेट बना सकेंगे। इसके लिए कोडिंग की जरूरत नहीं होगी बल्कि सामान्य भाषा में अपनी पसंद बतानी होगी। वहीं उदाहरण के लिए यूजर खर्चों का हिसाब रखने वाला ट्रैकर, किसी इवेंट की उल्टी गिनती या अपनी पसंदीदा टीम के रंगों वाला विजेट तैयार कर सकते हैं। यह फीचर Pixel 10 और Pixel 11 सीरीज के चुनिंदा मॉडल और बाजारों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुराने Pixel फोन में भी मिलेगा Pixel Search

Google ने Pixel Search की उपलब्धता का विस्तार किया है। अब Pixel 6a और इसके बाद के योग्य मॉडल में यूजर्स अपने फोन के अंदर मौजूद फोटो, मैसेज, ईमेल, कैलेंडर इवेंट और सेटिंग्स जैसी चीजें आसानी से खोज सकेंगे। इसका फायदा यह है कि किसी पुराने मैसेज या फोटो को ढूंढने के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत कम होगी। वहीं Pixel 11 Pro सीरीज में Hilight फीचर को Google Messages के साथ भी जोड़ा गया है। फोन को उल्टा रखने पर पसंदीदा कॉन्टैक्ट से मैसेज आने पर स्क्रीन पर खास लाइट दिखाई देगी।

Pixel Tag और Pixel Watch में भी नए फीचर्स

इस बार Google ने Pixel Tag ट्रैकर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर चाबी, बैग और दूसरे जरूरी सामान की लोकेशन पता कर सकेंगे। यह Google के Find Hub नेटवर्क से जुड़कर काम करता है जिसमें एक अरब से ज्यादा Android डिवाइस शामिल हैं। UWB तकनीक की मदद से अनुकूल डिवाइस पर सामान की दिशा और दूरी भी देखी जा सकती है। Pixel Tag की बिक्री 11 नवंबर से शुरू हुई है। इसके अलावा Pixel Watch 3 और नए मॉडल में स्टेप-बाय-स्टेप वर्कआउट गाइडेंस मिल रही है। इससे यूजर अपनी एक्सरसाइज के दौरान रिपीटेशन, वजन और दूसरी गतिविधियों को सीधे वॉच पर ट्रैक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें नया Pixel अपडेट?

अगर आपके पास Google Pixel स्मार्टफोन है तो अपडेट चेक करने के लिए फोन की Settings में जाएं। यहां System और फिर System Update पर टैप करके Check for Update चुनें। ध्यान रखें कि अपडेट जारी होने का मतलब यह नहीं है कि सभी फीचर्स एक साथ आपके फोन में आ जाएंगे। Google इन्हें चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में आपके डिवाइस और क्षेत्र के अनुसार कुछ फीचर्स मिलने में समय लग सकता है।

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

QUAD Summit 2026: मनीला में मोदी और ट्रंप की जोड़ी चीन को दिखाएगी आईना, एक दौरे से सधेंगे दो बड़े निशाने

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?