Google Fitbit Air को भारत में लॉन्च किया गया। Source. Google
टेक्नॉलजी

Google ने भारत में लॉन्च किया Fitbit Air, ना कोई स्क्रीन, ना नोटिफिकेशन फिर भी 24x7 करेंगा हेल्थ ट्रैक

Google Fitbit Air Price: Google ने भारत में नया Fitbit Air ला दिया है। जो स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है। यह हेल्थ और फिटनेस मॉनिटर है जिससे यूजर नोटिफिकेशन और स्क्रीन के बिना हेल्थ ट्रैक कर सकते है।

सिमरन सिंह

Screenless Fitness Tracker: Google ने भारत में नया Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। यह एक स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है जो बिना डिस्प्ले के आता है। बता दें कि कंपनी ने इसे लगातार हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया है ताकि यूजर बिना नोटिफिकेशन और स्क्रीन के ध्यान भटकाए अपनी एक्टिविटी और हेल्थ डेटा पर नजर रख सके। वहीं भारत में Fitbit Air की कीमत ₹13,999 है और इसकी बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

स्क्रीन नहीं, फिर कैसे दिखेगा हेल्थ डेटा?

Fitbit Air के बारे में बताए तो इसको कलाई पर पहनकर लगातार हेल्थ डेटा रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं Google ने बताया है कि यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी यानी HRV को ट्रैक करता है। इसमें हार्ट रिदम मॉनिटरिंग के साथ A-fib अलर्ट और SpO2 यानी ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग भी शामिल किया गया है। इसके अलावा डिवाइस नींद के अलग-अलग स्टेज और स्लीप ड्यूरेशन को भी रिकॉर्ड करता है। इन जानकारियों को देखने और समझने के लिए इसे Google Health ऐप के साथ इस्तेमाल किया जाता है।

फिटनेस के साथ नींद पर भी नजर

Fitbit Air का फोकस सिर्फ वर्कआउट ट्रैक करने तक सीमित नहीं है। इसमें Google Health ऐप के जरिए यूजर अपनी फिटनेस और स्लीप से जुड़ी जानकारी भी देख सकता है। वहीं Google ने अपने नए हेल्थ प्लेटफॉर्म में Google Health Coach भी जोड़ा है जो AI की मदद से व्यक्तिगत वेलनेस इनसाइट्स देने के लिए बनाया गया है। लेकिन Google साफ करता है कि Fitbit Air से मिलने वाला हेल्थ और स्लीप डेटा मेडिकल डायग्नोसिस या इलाज के लिए नहीं है। इसलिए किसी स्वास्थ्य समस्या के मामले में इसे डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस सलाह को भी साफ किया गया है।

₹13,999 में मिलेगा Fitbit Air, बिक्री 2 अक्टूबर से

जानकारी में सामने आया है कि भारत में Fitbit Air की कीमत ₹13,999 है। साथ ही Google ने बताया है कि इसकी बिक्री 2 अक्टूबर से Google Store और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए कि जाएगी। वहीं कंपनी नए ट्रैकर के साथ तीन महीने का Google Health Premium ट्रायल भी दे रही है। साथ ही इस स्क्रीनलेस डिजाइन का फायदा यह है कि डिवाइस खुद नोटिफिकेशन दिखाकर ध्यान नहीं भटकाता। ऐसे समय में जब फिटनेस ट्रैकिंग के साथ स्क्रीन टाइम कम रखने की जरूरत महसूस की जा रही है Fitbit Air का यह डिजाइन उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो हेल्थ डेटा ट्रैक करना चाहते हैं लेकिन हर समय स्क्रीन नहीं देखना चाहते।

Google Fitbit Air के मुख्य फायदे

Google Fitbit Air के मुख्य फ़ायदे हैं इसका बहुत हल्का और बिना स्क्रीन वाला डिज़ाइन ताकि आप बिना किसी रुकावट के इसे पहन सकें और 24x7 हेल्थ ट्रैकिंग और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी का इस्तेमाल कर सकें।

• छोटा और बिना स्क्रीन वाला पत्थर जैसा स्टाइल जिसमें कोई चमकती लाइट नहीं, फ़ोन के लगातार नोटिफ़िकेशन या वाइब्रेशन से होने वाली रुकावट नहीं है।

• यह इतना हल्का और पतला है कि इसे 24x7 पहनना बहुत आरामदायक है जिससे रात में नींद को ट्रैक करना आसान हो जाता है।

• 24x7 हार्ट रेट, AFib अलर्ट के साथ हार्ट रिदम, ब्लड ऑक्सीजन (SpO₂), स्किन टेम्परेचर और नींद के अलग-अलग चरणों की डिटेल्ड मॉनिटरिंग की सुविधा देता है।

• बिना किसी मैनुअल इनपुट के अपने-आप स्टेप्स, कैलोरी, दूरी, एक्टिव मिनट और आम एक्सरसाइज़ को ट्रैक करता है।

• एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक की बैटरी लाइफ़ मिलती है साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है जो लगभग 5 मिनट में पूरे दिन का पावर देती है।

• शुरुआती सेटअप के बाद ज़रूरी हेल्थ और फ़िटनेस ट्रैकिंग फ़ीचर बिना किसी ज़रूरी सब्सक्रिप्शन के काम करता हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन