Gemini Extended Thinking (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

Google Gemini में आया बड़ा बदलाव, अब जवाब देने से पहले ज्यादा सोचेगा AI, यूजर्स को मिलेंगे और बेहतर रिजल्ट्स

AI Chatbot: Gemini के लिए एक ऐसा फीचर रोलआउट करना शुरू किया है जो यूजर्स के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बनाने का काम करेगा। Google ने जैमिनी ऐप और वेब वर्जन में नए Thinking Modes लाया है।

सिमरन सिंह

Google I/O 2026: AI के जमाने में Google लगातार नए प्रयोग ला रहा है। जिसको देखते हुए अब कंपनी ने फेमस AI चैटबॉट Gemini के लिए एक ऐसा फीचर रोलआउट करना शुरू किया है जो यूजर्स के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बनाने का काम करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि Google ने Gemini ऐप और वेब वर्जन में नए Thinking Levels पेश किए हैं। जिसकी मदद से AI सवालों के जवाब देने से पहले अलग-अलग स्तर पर सोचने और विश्लेषण करने का काम करेगा। इस फीचर को भारत समेत कई देशों में फ्री और पेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जा चुका है।

Gemini में मिले तीन नए Thinking Modes

इस नए मूड के बारे में Google के Gemini और AI Studio के वाइस प्रेसिडेंट Josh Woodward ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट की घोषणा की। जिसके मुताबिक नए Thinking Levels फिलहाल Gemini 3.1 Flash-Lite, Gemini 3.5 Flash और Gemini 3.1 Pro मॉडल्स के लिए जारी किए गए हैं। इन मॉडल्स में यूजर्स को Standard और Extended Thinking जैसे विकल्प देखने को मिलेगे। इसके साथ ही Gemini 3.1 Pro में एक अतिरिक्त मोड Deep Think भी देखने को मिलाने वाला है। फिलहाल देखा जा रहा है कि यह फीचर Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध किया गया है।

क्या है Extended Thinking और क्यों है खास?

Extended Thinking फीचर के बारे में Google का कहना है कि Standard मोड आम सवालों के लिए सही है लेकिन जब बात जटिल समस्याओं, लॉजिकल एनालिसिस या गहरे रिसर्च आधारित सवालों की हो तो नया Extended Thinking मोड आपके लिए ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस मोड में Gemini जवाब देने से पहले थोड़ा अधिक समय लेता है जिससे वह देने वाली जानकारी का और भी ज्यादा बेहतर विश्लेषण कर सके।

Google I/O 2026 के बाद बड़ा अपडेट

यह नया अपडेट Google के सालाना होने वाले डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है। जैसा कि आपको पता ही होगा की इस इवेंट में कंपनी ने Gemini 3.5 सीरीज की घोषणा की थी। ऐसे में Gemini 3.5 Flash सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और कंपनी जल्द ही Gemini 3.5 Pro लॉन्च करने की तैयारी पर भी काम कर रही है। वहीं इस नए अपडेट के आने से AI इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखा जाएगा। ऐसे में Google का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी अपने चैटबॉट को केवल तेज ही नहीं बल्कि अधिक बुद्धिमान और सबकी अहम जरूरत बनाना चाहती है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल