I am not a robot का क्या होता है काम? Source. Social Media
टेक्नॉलजी

I’m Not A Robot पर सिर्फ एक क्लिक से कैसे पकड़ लेता है Google? जानिए CAPTCHA का पूरा खेल

CAPTCHA Technology: इंटरनेट इस्तेमाल करते समय आपने कई बार स्क्रीन पर I’m Not A Robot का बॉक्स जरूर देखा होगा। इसे देखते ही एक सवाल अक्सर दिमाग में आता है अगर बॉट भी इस बॉक्स पर क्लिक कर सकता है।

सिमरन सिंह

Meaning of I’m Not A Robot: इंटरनेट इस्तेमाल करते समय आपने कई बार स्क्रीन पर I’m Not A Robot का बॉक्स जरूर देखा होगा। इसे देखते ही एक सवाल अक्सर दिमाग में आता है अगर बॉट भी इस बॉक्स पर क्लिक कर सकता है तो Google को कैसे पता चलता है कि सामने इंसान है या रोबोट? इसको लेकर बताया जाता है कि यह सिर्फ एक साधारण चेकबॉक्स नहीं बल्कि वेबसाइटों को ऑटोमेटेड बॉट्स और स्पैम से बचाने वाली सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।

I’m Not A Robot पर क्लिक क्यों करना पड़ता है?

I’m Not A Robot को CAPTCHA या reCAPTCHA तकनीक के तहत इस्तेमाल किया जाता है। वहीं CAPTCHA का पूरा नाम Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart है। इसका मकसद इंसान और कंप्यूटर प्रोग्राम के बीच अंतर करना है। वहीं अगर ऐसी सुरक्षा न हो तो ऑटोमेटेड बॉट्स बड़ी संख्या में नकली अकाउंट बना सकते हैं जिससे स्पैम फैला सकते हैं या एक साथ हजारों टिकट बुक करने जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। इससे वेबसाइट पर असली यूजर्स के लिए सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और सर्वर पर भी अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

सिर्फ क्लिक नहीं, क्लिक करने का तरीका भी देखा जाता है

इसको लेकर दिलचस्प बात यह है कि बॉट्स भी इस चेकबॉक्स पर क्लिक कर सकते हैं। लेकिन सिस्टम केवल क्लिक होने या न होने पर निर्भर नहीं करता। वह यूजर के व्यवहार से जुड़े कई संकेतों का विश्लेषण करता है। जिसका सीधा उदाहरण इंसान माउस को चेकबॉक्स तक ले जाते समय बिल्कुल सीधी और एक जैसी गति से नहीं चलता। हाथ की स्वाभाविक हलचल के कारण कर्सर में मामूली बदलाव होते हैं। वहीं ऑटोमेटेड बॉट अक्सर तय पैटर्न के मुताबिक बेहद सटीक और तेज तरीके से काम कर सकता है। लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि Google केवल माउस की सीधी या टेढ़ी चाल देखकर इंसान और बॉट की पहचान कर लेता है। असल प्रक्रिया इससे कहीं ज्यादा जटिल है।

बैकग्राउंड में कई संकेतों की होती है जांच

reCAPTCHA बैकग्राउंड में कई तरह के संकेतों का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें ब्राउजर और डिवाइस से जुड़े सिग्नल, IP से संबंधित जानकारी और यूजर के इंटरैक्शन जैसे संकेत शामिल हो सकते हैं। इन संकेतों के आधार पर सिस्टम जोखिम का आकलन करता है। वहीं अगर सिस्टम को पर्याप्त भरोसा नहीं होता तो यूजर के सामने अतिरिक्त CAPTCHA आ सकता है। इसमें ट्रैफिक लाइट, बस या सड़क जैसे खास ऑब्जेक्ट वाली तस्वीरें पहचानने को कहा जाता है।

ऐसे में अगली बार I’m Not A Robot पर क्लिक करते समय याद रखिए यह सिर्फ एक क्लिक नहीं बल्कि वेबसाइट की सुरक्षा व्यवस्था का छोटा-सा टेस्ट है जो बॉट्स को रोकने के लिए पर्दे के पीछे कई संकेतों का इस्तेमाल करता है।

JSSC-CGL समेत 14 परीक्षाएं रद्द, फिर भी आंदोलन जारी रखेंगे देवेंद्र महतो, बोले- अब लीक-प्रूफ सिस्टम बनाएं

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार को ले जाइए अमेरिका, EVM भी फ्लाइट से भेज देंगे... ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

मिडिल क्लास को लूटा जा रहा, उन्हें मिलता क्या है? BJP से अलग होते ही बदला शहजाद पूनावाला का सुर

भाजपा की नई संगठन टीम में जातीय-सामाजिक समीकरणों पर खास फोकस; मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी भी बढ़ी