Google Chrome में हुए बढ़े बदलाव। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट, हैकर्स कर रहे Zero-Day का इस्तेमाल, तुरंत करें ये काम

Chrome Security Update: आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Google Chrome इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी सामने आई है।

सिमरन सिंह

Google Chrome Zero-Day: आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Google Chrome इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। बता दें कि गूगल ने Windows, Mac और Linux यूजर्स के लिए Chrome का नया सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में कुल 12 सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें एक हाई-सीवियरिटी वाली Zero-Day खामी बेहद गंभीर है क्योंकि इसका इस्तेमाल हैकर्स वास्तविक साइबर हमलों में किया करते हैं।

V8 इंजन में मिली खतरनाक Zero-Day खामी

जानकारी के लिए बता दें कि नए अपडेट में फिक्स की गई कमजोरियों में CVE-2026-85046 सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाली है। यह Chrome के V8 JavaScript इंजन में मौजूद Type Confusion समस्या से जुड़ी है। जिसमें V8 इंजन ब्राउजर में वेब ऐप्स और इंटरैक्टिव वेबसाइट्स को चलाने में अहम भूमिका निभाता है। इस खामी को सिक्योरिटी रिसर्चर साल्वाटोरे गुलिजिया ने खोजा था। इसके लिए गूगल ने उन्हें 1,000 डॉलर करीब 83,000 रुपये का इनाम दिया है। वहीं गूगल ने बताया है कि 2026 में Chrome के लिए फिक्स किया गया यह छठा Zero-Day बग है।

सिर्फ एक खतरनाक वेबपेज से हो सकता है हमला

नेशनल वल्नरेबिलिटी डेटाबेस (NVD) ने बताया है कि इस खामी का फायदा उठाने के लिए हमलावर एक खास तरह से तैयार किया गया HTML पेज इस्तेमाल कर सकता है। अगर यूजर गलती से इस पेज को खोल देता है तो हमलावर Chrome के Sandbox के अंदर मनमाना कोड चलाने की कोशिश कर सकता है। यही वजह है कि यह खामी आम यूजर्स के लिए भी गंभीर खतरा बन जाती है। वहीं गूगल ने फिलहाल हमलों से जुड़ी तकनीकी जानकारी सीमित रखी है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को सिक्योरिटी पैच मिलने तक इस खामी के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।

Edge और दूसरे ब्राउजर यूजर्स भी रहें सावधान

बता दें कि Chrome, Chromium ओपन-सोर्स कोडबेस पर आधारित है। ऐसे में Chromium इंजन इस्तेमाल करने वाले दूसरे ब्राउजर भी प्रभावित हो सकते हैं। इनमें Microsoft Edge, Brave, Opera और Vivaldi जैसे लोकप्रिय ब्राउजर शामिल हैं। इसलिए सिर्फ Chrome यूजर्स ही नहीं Chromium-बेस्ड ब्राउजर चलाने वालों को भी अपना ब्राउजर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लेना चाहिए।

ऐसे तुरंत अपडेट करें Google Chrome

आपको Chrome अपडेट करने के लिए ब्राउजर खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद Help > About Google Chrome पर जाएं। Chrome खुद उपलब्ध अपडेट चेक करके उसे डाउनलोड करेगा। अपडेट पूरा होने के बाद Relaunch बटन दबाएं। इसके बाद आपका ब्राउजर नए सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट हो जाएगा।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी