Spirit Airlines का डेटा Google ने खरीदा। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

दिवालिया Spirit Airlines का डेटा Google ने 95 करोड़ में खरीदा, AI को ट्रेन करने के लिए होगा इस्तेमाल

Spirit Airlines: Google ने दिवालिया हो चुकी अमेरिकी एयरलाइन Spirit Airlines के डेटा और टेक्नोलॉजी एसेट्स के लिए करीब 10 मिलियन डॉलर की सबसे बड़ी बोली जीती है।

सिमरन सिंह

Spirit Airlines Data AI: Google ने दिवालिया हो चुकी अमेरिकी एयरलाइन Spirit Airlines के डेटा और टेक्नोलॉजी एसेट्स के लिए करीब 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 95 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली जीती है। पहली नजर में यह सौदा भले ही चौंकाने वाला लगे लेकिन इसके पीछे Google की AI रणनीति को अहम वजह माना जा रहा है। वहीं कंपनी इस विशाल डेटासेट और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने AI मॉडल्स को ट्रेन करने और भविष्य के प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में कर सकती है।

Spirit Airlines के डेटा में क्या-क्या है?

Spirit Airlines के बारे में बताए तो इसकी संपत्तियों की नीलामी के दौरान Google सबसे बड़ी बोली लगाने वाला खरीदार बना। इस डेटासेट में एयरलाइन के लंबे समय से चले आ रहे ऑपरेशनल और बिजनेस रिकॉर्ड शामिल हैं। इसमें 50 करोड़ Microsoft Teams मैसेज, स्प्रेडशीट्स, कैलेंडर्स, मार्केटिंग मटेरियल, HR रिकॉर्ड्स, फाइनेंशियल डेटा, ऑडिट और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स से जुड़ी जानकारी शामिल है। इसके अलावा 1986 से अब तक के 1,75,000 से ज्यादा कर्मचारियों के रिकॉर्ड, प्राइसिंग डेटा और करीब 3 करोड़ लाइन का कोड भी सौदे का हिस्सा बताया गया है। Google को डेवलपमेंट मेटाडेटा, सॉफ्टवेयर मॉडल्स और एल्गोरिदम भी मिल सकते हैं।

AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होगा डेटा

Google ने बताया है कि इस डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए किया जाएगा। इसको लेकर खास बात यह है कि डेटासेट में एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद बड़ी मात्रा में प्राइसिंग और ट्रांजेक्शन जानकारी मौजूद है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कंपटीटर एयरलाइंस की करीब 7.2 बिलियन उड़ानों से जुड़ा प्राइसिंग डेटा और 2008 से अब तक के लगभग 7.5 बिलियन पैसेंजर ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड्स शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में वास्तविक बिजनेस डेटा AI सिस्टम्स को जटिल पैटर्न समझने और विश्लेषण करने में मदद कर सकता है।

यात्रियों का निजी डेटा सौदे से बाहर

इस डील का सबसे अहम पहलू डेटा प्राइवेसी है। कोर्ट में जमा दस्तावेजों में बताया गया है कि Google को डेटा सौंपने से पहले व्यक्तिगत पहचान वाली जानकारी हटा दी जाएगी। Google का कहना है कि उसे किसी व्यक्ति की निजी जानकारी नहीं मिलेगी। वहीं Spirit Airlines के 97.5 मिलियन पैसेंजर प्रोफाइल्स और Free Spirit लॉयल्टी प्रोग्राम से जुड़े करीब 50.2 मिलियन रिकॉर्ड्स भी इस सौदे का हिस्सा नहीं हैं।

19 अगस्त को होगा अंतिम फैसला

इस डील को अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। इसकी सुनवाई 19 अगस्त को तय है। AI स्टार्टअप Mercor ने 7.5 मिलियन डॉलर की बोली लगाई थी और वह बैकअप खरीदार के तौर पर तैयार है। वहीं Spirit Airlines ने भारी कर्ज के चलते 2 मई को अपनी फ्लाइट सर्विस बंद कर दी थी। उस समय कंपनी पर करीब 8.1 बिलियन डॉलर का कर्ज था और लगभग 17,000 कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई थी।

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार