YouTube में क्या है बदला। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

YouTube का नया नियम, अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे लाइव स्ट्रीम

YouTube प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदला हुआ है Google ने घोषणा की है कि 22 जुलाई 2025 से YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग की न्यूनतम आयु सीमा को 13 साल से बढ़ाकर 16 साल कर दिया जाएगा।

सिमरन सिंह

YouTube प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Google ने घोषणा की है कि 22 जुलाई 2025 से YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग की न्यूनतम आयु सीमा को 13 साल से बढ़ाकर 16 साल कर दिया जाएगा। यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या है नया नियम?

YouTube के मुताबिक, अब 16 साल से कम उम्र के किशोर सीधे तौर पर लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर सकेंगे। YouTube के सपोर्ट पेज पर लिखा गया है, "यह अपडेट हमारे द्वारा बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों का हिस्सा है।" इस बदलाव का मकसद है बच्चों को लाइव दर्शकों के संपर्क में आने से होने वाले जोखिमों से बचाना और उनकी डिजिटल मौजूदगी को सुरक्षित रखना।

कम उम्र के यूज़र्स को मिलेगी सीमित अनुमति

हालांकि, 16 साल से कम उम्र के किशोर अब भी कुछ शर्तों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। शर्त ये है कि उन्हें किसी वयस्क व्यक्ति (एडल्ट) के साथ कैमरे पर लाइव आना होगा। यदि वे अकेले लाइव आते हैं, तो YouTube लाइव चैट को बंद कर सकता है या स्ट्रीमिंग को पूरी तरह से हटा सकता है।

एडल्ट चैनल मैनेजर बनाना होगा ज़रूरी

जो किशोर अकेले स्ट्रीम करना चाहते हैं, उन्हें अब अपने माता-पिता या किसी वयस्क को चैनल मैनेजर बनाना होगा। Google की यह नई नीति Child Protection Laws और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की ज़िम्मेदारी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। हालांकि, यह कदम कुछ उत्साही युवा क्रिएटर्स को निराश कर सकता है, लेकिन YouTube का स्पष्ट कहना है कि “नाबालिगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए