नवभारत टेक डेस्क: मुकेश अंबानी की Reliance Jio अपने किफायती प्लान्स और शानदार ऑफर्स के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 30 दिनों तक फ्री सर्विस भी देती है? अगर आपके घर में JioFiber या Jio AirFiber लगा हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है।
Reliance Jio अपने नए और मौजूदा ग्राहकों को यह फ्री डेटा और कॉलिंग बेनिफिट देता है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन यूजर्स को मिलती है जो एनुअल प्लान खरीदते हैं।
JioFiber के निम्नलिखित प्लान्स पर यह लॉन्ग-टर्म बेनिफिट उपलब्ध है:
अगर आप 30 दिनों तक फ्री डेटा और कॉलिंग बेनिफिट चाहते हैं, तो अपनी जरूरत के हिसाब से इन प्लान्स में से कोई भी एनुअल प्लान चुन सकते हैं। यह ऑफर JioFiber प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
JioFiber की ही तरह Jio AirFiber यूजर्स को भी यह ऑफर मिल रहा है। इसके तहत 30Mbps से 1Gbps तक के एनुअल प्लान्स लेने पर 30 दिनों तक मुफ्त इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। Jio AirFiber एनुअल प्लान्स की कीमतें:
अगर आप मंथली प्लान लेना चाहते हैं, तो
JioFiber और Jio AirFiber प्लान्स पर 18% GST अतिरिक्त देना होगा। अगर आप अधिक लाभ चाहते हैं, तो एनुअल प्लान लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें फ्री डेटा और कॉलिंग का एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा।