नवभारत टेक डेस्क: सोशल मीडिया पर Ghibli AI Image का नया ट्रेंड जोरों पर है। सेलिब्रिटीज से लेकर नेताओं तक, हर कोई अपनी पर्सनल फोटो को AI टूल्स जैसे ChatGPT और Grok पर अपलोड कर घिबली-स्टाइल इमेज बना रहा है। हालांकि, इस ट्रेंड के पीछे एक बड़ा खतरा भी छिपा हुआ है, जिससे आपकी डिजिटल प्राइवेसी को गंभीर नुकसान हो सकता है।
ChatGPT के लोकप्रिय होने के बाद एलन मस्क ने अपने AI चैटबॉट Grok 3 में भी Ghibli स्टाइल इमेज जनरेशन का फीचर जोड़ दिया। लेकिन इस नए ट्रेंड को लेकर साइबर एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI जैसे प्लेटफॉर्म इस ट्रेंड के जरिए हजारों पर्सनल फोटोज इकट्ठा कर सकते हैं और उन्हें AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
जहां लोग इस नए ट्रेंड का आनंद उठा रहे हैं, वहीं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि लोग अनजाने में अपने फ्रेश फेशियल डेटा को OpenAI जैसी कंपनियों को सौंप रहे हैं। इससे कई तरह की प्राइवेसी चिंताएं जन्म ले सकती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख खतरे ये हैं:
X प्लेटफॉर्म पर Himachal Cyber Warriors नामक अकाउंट, जो खुद को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की टीम बताता है, ने इस मुद्दे पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बताया गया कि किस तरह AI प्लेटफॉर्म्स पर फोटो अपलोड करने से आपकी पर्सनल इमेज का मिसयूज हो सकता है।
अब तक OpenAI की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, बढ़ती चिंताओं के चलते यूजर्स को खुद सतर्क रहने की जरूरत है। सवाल यही है कि क्या Ghibli स्टाइल AI इमेज के लिए आप अपनी पर्सनल फोटोज को खतरे में डालने के लिए तैयार हैं?