Jeff Dean, Sanjay Ghemawat, Oriol Vinyals, and Quoc Le Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप

Google AI: AI के समय में Google को बड़ा झटका लगा गया है। कंपनी के सबसे अनुभवी इंजीनियरों और AI वैज्ञानिकों में शामिल लोगों ने Google को छोड़ने का फैसला किया है।

सिमरन सिंह

AI talent leaving Google: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में Google को बड़ा झटका लगा गया है। बता दें कि कंपनी के सबसे अनुभवी इंजीनियरों और AI वैज्ञानिकों में शामिल जेफ डीन, संजय घेमावत, ओरियोल विनाल्स और क्वॉक ली ने Google छोड़ने का फैसला किया है। जिसके बाद चारों अब मिलकर Discovery Loop नाम का नया AI स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। वहीं जब से यह खबर सामने आई है तब से ही Google की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयरों में करीब 4% की गिरावट दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद अब निवेशकों को चिंता है कि AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Google लगातार अपने बड़े टैलेंट खो रहा है। जो भविष्यय में उसपर भारी पड़ सकता है।

27 साल तक Google की तकनीकी रीढ़ रहे जेफ डीन

जानकारी के लिए बता दें कि चारों में सबसे चर्चित नाम जेफ डीन का है। वह Google के 30वें कर्मचारी थे और उन्होंने 1999 में कंपनी जॉइन की थी। वहीं करीब 27 सालों तक उन्होंने Google Search, Machine Learning और AI से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। Google Brain की शुरुआत करने से लेकर Tensor Processing Unit प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने तक, जेफ डीन की भूमिका बेहद अहम रही है। वहीं आज यही TPU, Gemini समेत Google के बड़े AI मॉडल को ट्रेन और रन कराने की नींव माने जाते हैं। इतना ही नहीं कंपनी के भीतर उन्हें ऐसे टेक लीडर के रूप में देखा जाता था जो सबसे जटिल तकनीकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए जाने जाते थे।

Discovery Loop का फोकस सिर्फ चैटबॉट नहीं

जेफ डीन के साथ Google के शुरुआती कर्मचारियों में शामिल संजय घेमावत भी कंपनी छोड़ रहे हैं। जिन्होंने Google File System, MapReduce और Bigtable जैसी तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था जिनसे आज की कई क्लाउड और AI टेक्नोलॉजी प्रेरित हैं। वहीं ओरियोल विनाल्स और क्वॉक ली लंबे समय से Large Language Models (LLM), Deep Learning और Gemini से जुड़े रिसर्च का अहम हिस्सा रहे हैं।

वहीं चारों मिलकर अब Discovery Loop नाम की नई AI कंपनी बना रहे हैं। इसका उद्देश्य ChatGPT जैसे चैटबॉट बनाना नहीं बल्कि ऐसे AI सिस्टम तैयार करना है जो नई दवाओं की खोज, नई सामग्री विकसित करने, हार्डवेयर डिजाइन और वैज्ञानिक रिसर्च जैसी जटिल प्रक्रियाओं को तेज और अधिक स्वचालित बना सकें। दिलचस्प बात यह है कि Google भी इस स्टार्टअप में निवेशक के तौर पर शामिल रहेगा।

AI टैलेंट की जंग तेज, Google ने बदली लीडरशिप

वहीं यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब OpenAI, Anthropic और Meta जैसी कंपनियां AI विशेषज्ञों को आकर्षित करने के लिए भारी सैलरी और इक्विटी ऑफर कर रही हैं। हाल के महीनों में Google के कई बड़े AI रिसर्चर्स कंपनी छोड़ चुके हैं जिससे टैलेंट की प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। इसी बीच Google ने अपनी AI लीडरशिप में भी बदलाव किया है। DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस अब Alphabet के चीफ साइंटिस्ट और DeepMind के चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, जबकि कोरे कावुकोगलू रोजमर्रा के AI ऑपरेशंस और Gemini जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य AI रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट की रफ्तार बढ़ाना है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना