Flipkart यूजर्स के लिए एक और शानदार सेल लेकर आया है। (सौ. Flipkart) 
टेक्नॉलजी

आज रात से Flipkart पर शुरू होगी जबरदस्त दिवाली सेल, हर आइटम पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Flipkart ने एक और सेल का ऐलान कर दिया है। जिसमें यूजर्स को शानदार ऑफर मिलने वाले है। इस सेल में आईफोन 15 समेत हजारों प्रोडक्ट्स बेहतरीन दाम पर मिल रहे हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Flipkart अपने यूजर्स के लिए दिवाली की आखिरी सेल का ऐलान कर चुका है। भारत में सबसे लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट Flipkart ने दुर्गा पूजा से लेकर बिग बिलियन डेज तक की सेल का ऐलान किया है, जिसमें आईफोन 15 समेत हजारों प्रोडक्ट्स बेहतरीन दाम पर मिल रहे हैं।

दिवाली सेल का हुआ अनाउंसमेंट

Flipkart ने अपने प्लेटफार्म पर उत्सव शॉपिंग डेज का ऐलान किया है, जो दिवाली सेल का भी ऐलान कर चुका है। जिसका नाम फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल है। कंपनी ने इस सेल के अंदर डील्स का भरमार पेश किया है, जिसमें आईफोन 15 से लेकर कई तरह के प्रोडक्ट्स आपको अच्छे दाम में मिलने वाले हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास एसबीआई बैंक कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त फायदे भी दिए जाएंगे जो सेल के ऑफर से हटके होंगे।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2024 की शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी, हालांकि फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले यानी कि आज रात के मध्य रात्रि 12 बजे से ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

एसबीआई के साथ की साझेदारी

फ्लिपकार्ट ने अपनी खास सेल के लिए एसबीआई से साझेदारी की है, जिसमें एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10% की एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी। जो सेल से हटके होगी और शानदार डिस्काउंट ऑफर्स भी दिखाए जाएंगे।

दिवाली सेल में मोबाइल डील्स

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के अंदर मोबाइल डील्स पर भी भरमार देखने को मिलने वाली है, जो यूजर्स को खुश कर देगी:

  • आईफोन 15 की बात करें तो फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में आईफोन 15 यूजर्स को सिर्फ 49,999 रुपए में मिल जाएगा।
  • Samsung Galaxy S23 5G फोन की बात की जाए तो Galaxy AI फीचर के साथ यह फोन सैमसंग प्रीमियम फोन के साथ आपको 37,999 में मिलेगा।
  • एप्पल एयरपोड्स भी सेल के अंदर शानदार कीमत में मिलने वाले हैं। यूजर सेल में इसे 10,000 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट