Amazon vs flipkart की सेल में कई ऑफर्स देखने को मिलेगै है लेकिन दोनों में से सबसे अच्छे कौन से है ये जानना जरूरी है (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Flipkart Vs Amazon: कौन सी सेल है ज्यादा दमदार, बेस्ट डील्स और ऑफर्स की बारिश?

भारत के दो प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और अमेजॉन इस साल भी सबसे बड़ी सेल लेकर आ गए हैं। दोनों ही प्लेटफार्म पर फेस्टिवल सेल चल रही है। जो 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जिसमें फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स और अमेजॉन की प्राइम मेंबर्स को यह साले 24 घंटे पहले यानी की 26 सितंबर को ही मिल गई थी।

सिमरन सिंह

Flipkart vs Amazon. भारत के दो प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, फ्लिपकार्ट और अमेज़न, इस साल भी सबसे बड़ी सेल लेकर आ गए हैं। दोनों ही प्लेटफार्म पर फेस्टिवल सेल चल रही है, जो 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इसमें फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स और अमेज़न के प्राइम मेंबर्स को यह सेल 24 घंटे पहले, यानी कि 26 सितंबर को ही मिल गई थी।

लेकिन अभी सेल का मजा हर कोई उठा सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि दोनों ही प्लेटफार्म में से कौन सा ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर आपको सबसे अच्छी सेल मिल सकती है और आप ज्यादा से ज्यादा बचत कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज की शुरुआत 27 सितंबर 2024 से हो चुकी है, जिसके अंदर शानदार डील्स और ऑफर्स की भरमार आपको देखने के लिए मिलेगी। डील्स और ऑफर्स की बात करें तो वह कुछ इस तरीके से हैं:

फ्लिपकार्ट की डील्स और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट में मौजूद डील्स और ऑफर्स की बात करें तो कई सारी चीजों पर आपको शानदार ऑफर देखने को मिल सकते हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में स्मार्टफोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट देखने को मिलेगी, जो पिछले साल की तरह ही इस साल भी 60% तक है।
  • फैशन में कपड़ों और जूतों से लेकर एक्सेसरीज़ पर 70% तक की छूट मिलेगी।
  • होम गुड्स पर किचन अप्लायंसेज, फर्नीचर और होम डेकोर के अंदर आपको 50% की छूट मिलेगी।
  • सेल के साथ आपको बैंक ऑफर्स में एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट देखने को मिलने वाली है, जिसका इस्तेमाल आप शॉपिंग के दौरान कर सकते हैं।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल

अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत 27 सितंबर 2024 से हो चुकी है, लेकिन प्राइम मेंबर्स के लिए 26 तारीख से ही यह एप्लीकेबल था। इसके अंदर डील्स और ऑफर्स की बात करें तो वह कुछ इस तरीके से हैं:

अमेज़न के डील्स और ऑफर्स

अमेज़न में मौजूद डील्स और ऑफर्स की बात करें तो वह कई तरीकों से ग्राहकों को खुश करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यानी कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर 60% की छूट है।
  • फैशन में कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज़ पर 70% की छूट मिलेगी।
  • होम गुड्स में फर्नीचर और किचन अप्लायंसेज पर 50% की छूट मिलेगी।
  • साथ ही ब्रांड ऑफर्स के अलावा बैंक ऑफर्स में एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी।

कौन सा ब्रांड ज्यादा अच्छा है

वहीं, दोनों ही कंपनियों की तुलना की जाए तो इलेक्ट्रॉनिक में दोनों की सेल एकदम सामान्य है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों पर ही 60% की छूट मिल रही है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के फैशन सेल और जो एक्सेसरीज़ के कारण कुछ विशेष डील्स आपको उसके अंदर देखने को मिल सकती हैं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज