Highlight:
Flipkart की दिवाली सेल को अक्टूबर के महीने में लाया जाएगा।
Big Bang Diwali Sale 2026 को 15 से 25 अक्टूबर के बीच लाया जाएगा।
इस साल में बैंक डिस्काउंट से लेकर कैशबैक कैसे फायदें दिए जाएगे।
Flipkart Diwali Sale Date: Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अक्टूबर का महीना खरीदारी के लिहाज से अहम हो सकता है। बता दें कि इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस और फैशन प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील मिलने की उम्मीद है। लेकिन दिवाली सेल की तारीखों और सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए खरीदारी की योजना बनाने से पहले Flipkart ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी जरूर जांचें।
वहीं इससे पहले Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने की जानकारी दी गई थी जबकि चुनिंदा ग्राहकों के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से रखा गया था। ऐसे में अब ग्राहकों की नजर अगली फेस्टिव सेल पर है जहां बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और EMI जैसे विकल्पों से बचत का मौका मिल सकता है।
अभी के लिए Flipkart ने Big Bang Diwali Sale 2026 की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन Bajaj Finance के अनुमान में बताया गया है कि यह सेल 15 से 25 अक्टूबर के बीच हो सकती है जबकि Cashify ने 20 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होने की संभावना जताई है। वहीं ये तारीखें थर्ड-पार्टी अनुमानों पर आधारित हैं जिसकी कंपनी ने पुष्टि नहीं की हैं। वहीं ग्राहकों को Flipkart ऐप पर सेल का बैनर, ऑफर और लॉन्च डेट चेक करते रहना चाहिए।
देखा जा रहा है कि Flipkart की मौजूदा Big Billion Days सेल में iPhone समेत कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। उदाहरण के लिए, iPhone 17 (256GB) की लिस्टेड कीमत 84,999 रुपये है जबकि पात्र ICICI बैंक कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त छूट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 79,999 रुपये हो सकती है। यह ऑफर मौजूदा Big Billion Days सेल का है। वहीं आगामी दिवाली सेल की पुष्टि की गई कीमत नहीं है।
बताया जा रहा है कि आगामी सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस और फैशन प्रोडक्ट्स पर डील मिलने की उम्मीद है। लेकिन हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट और अंतिम कीमत अलग हो सकती है।https://navbharatlive.com/automobile/axis-bank-tesla-official-financing-partner-india-car-loan-offers-1592887.html
Flipkart की मौजूदा सेल में पात्र Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। पहली पात्र Super.money ट्रांजैक्शन पर भी 10% लाभ का उल्लेख है। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प मिल सकते हैं। सभी ऑफर नियमों और पात्रता के अधीन हैं।
खरीदारी से पहले प्रोडक्ट की मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और EMI की शर्तें जांचें। सिर्फ बड़े डिस्काउंट के दावे पर खरीदारी करने के बजाय अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।